<
Categories: दिल्ली

We Women Want Conclave & Shakti Awards 2026: 10 अगस्त को दिल्ली में जुटेंगे राजनीति, सिनेमा और खेल जगत के सितारे, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल!

राजधानी दिल्ली में 10 अगस्त को 'We Women Want Conclave & Shakti Awards 2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है. राजनीति, खेल, सिनेमा और हेल्थ सेक्टर की दिग्गज हस्तियां एक साथ एक मंच पर जुटेंगी. जानिए इस खास कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल, सेशंस और कौन-कौन से बड़े चेहरे इसमें शामिल होंगे.

राजधानी नई दिल्ली के द इंपीरियल होटल में 10 अगस्त 2026 को We Women Want Conclave & Shakti Awards 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है. ‘द संडे गार्जियन फाउंडेशन’ और ‘आईटीवी फाउंडेशन’ की पहल पर आयोजित यह दिनभर का कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगा.

इस कॉन्क्लेव में राजनीति, खेल, सिनेमा, चिकित्सा, बिजनेस, सोशल वर्क और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन से जुड़ी देश की कई प्रमुख हस्तियां एक साथ एक मंच पर जुटेंगी. आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला स्वास्थ्य, राजनीति में हिस्सेदारी, नेतृत्व, Gen Z और जमीनी स्तर पर गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करना और समाज में मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को शक्ति अवॉर्ड्स (Shakti Awards) से सम्मानित करना है.

कार्यक्रम की प्रमुख बातें और खास सेशंस

1. सेहत, खेल और सशक्तिकरण

कार्यक्रम की शुरुआत वजन घटाने की दवाओं पर चर्चा से होगी (To Ozempic or To Mounjaro), जिसमें प्रसिद्ध एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. अमरीश मित्तल अपनी बात रखेंगे.

आगे के सेशंस में Fertility to Menopause विषय पर डॉ. जयश्री सुंदर, डॉ. गीता प्रकाश, डॉ. मोनिका महाजन और डॉ. तान्या बख्शी रोहतगी जैसी जानी-मानी डॉक्टर्स महिलाओं की सेहत पर मार्गदर्शन करेंगी.

खेल जगत से भारत की पहली महिला F4 रेसर प्रिया लोहिया के साथ पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, स्नेहा राणा और मेघना सिंह अपने अनुभवों को साझा करेंगी.

2. राजनीति और नेतृत्व की नई राह

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सुबह के सेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और अपना संबोधन देने के साथ-साथ शक्ति अवॉर्ड्स भी प्रदान करेंगी.

राजनीतिक हिस्सेदारी पर चर्चा के लिए 33% Reservation: The Pink Parliament सेशन आयोजित होगा, जिसमें सांसद शंभवी चौधरी, स्वाति मालीवाल, माहिमा कुमारी मेवाड़ और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ. टीना शर्मा हिस्सा लेंगी.

इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Women Led Development), सचिन पायलट, चिराग पासवान, जयंत चौधरी और अमृता फडणवीस अलग-अलग सेशंस में महिलाओं के नेतृत्व और सामाजिक बदलाव पर अपनी बात रखेंगे. कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर The Tharoor Way सेशन में चर्चा में शामिल होंगे और अवॉर्ड्स देंगे.

3. एंटरटेनमेंट, मीडिया और Gen Z का मिजाज

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा (The Next Milestones for Women) और तारा सुतारिया (Redefining Stardom) अपने फिल्मी सफर और स्टारडम को लेकर बातचीत करेंगी. इनके अलावा संस्कृति जयाना, हिमानी शिवपुरी, आकांक्षा चमोला और फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर भी शिरकत करेंगे.

Reels Vs Read सेशन में लेखक शालिनी पासी, अभिनेत्री प्रिया मलिक और वरिष्ठ पत्रकार कावेरी बामजई चर्चा करेंगी. वहीं, Gen Z Logic for Gen Alpha सेशन में मशहूर कंटेंट क्रिएटर्स जैसे सिमरन खोसला, दीया बब्बर, इंशा घई कालरा, श्रुति बख्शी और आरणा जय मदान अपनी राय रखेंगे.

4. घाटी की महिला उद्यमी, वेडिंग इंडस्ट्री और ग्रासरूट गवर्नेंस

कश्मीर घाटी से उभरती महिला उद्यमियों पर केंद्रित Shepreneurs from the Valley सेशन में महक बख्शी, उमैमा रेशी, मदीहा तलत और नितिभा कौल बिजनेस में अपने संघर्ष और सफलता की कहानी बताएंगी.

शाम के समय छवि राजावत, नीरू यादव, विमला देवी और पूनम शर्मा जैसी महिला सरपंच व जनप्रतिनिधि जमीनी स्तर पर प्रशासनिक सुधारों पर मंथन करेंगी. कार्यक्रम के अंतिम चरण में Mission Namo Shakti सेशन आयोजित होगा. इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे और विजेताओं को शक्ति अवॉर्ड्स प्रदान करेंगे.

‘We Women Want’ क्या है?

‘वी विमेन वांट’ एक सामाजिक पहल है जो घरेलू हिंसा, ब्रेस्ट कैंसर, आईवीएफ, सिंगल मदरहुड, वर्क-लाइफ बैलेंस, सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसे संवेदनशील व जरूरी मुद्दों पर खुलकर बात करती है. इस प्लैटफॉर्म के तहत आयोजित होने वाला यह कॉन्क्लेव देश-दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली महिलाओं के जज्बे को सलाम करने का एक बड़ा मंच है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST