<

आखिरकार मिल गयी छुट्टी! लोको पायलट को पैंट खोलकर दिखाना पड़ा पाइल्स सर्जरी का सबूत, अब हुआ लीव अप्रूव

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोको पायलट को पाइल्स सर्जरी के बाद आराम करने के लिए छुट्टी चाहिये थी, जिसके लिए उसे ऐसी हरकत करने पर मजबूर होना पड़ा जो बेहद शर्मनाक है. जानिये क्या है पूरा मामला!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रेलवे विभाग के टॉक्सिक वर्क कल्चर को दिखाया गया है. वीडियो में एक लोको पायलट है, जो अपने अफसर से अपनी स्वास्थ्य समस्या के बारे में बताता है.

लोको पायलट ने बताया कि उसका पाइल्स (बवासीर) का ऑपरेशन हुआ है, जिस वजह से उसको काम करने में असहजता होती है. लोको पायलट के अफसर जब समस्या बताने के बाद भी नहीं समझते तो उसने ऐसी हरकत की कि वहां मौजूद हर इंसान हक्का बक्का रह गया.

वायरल वीडियो की कहानी

वीडियो में दिखाया गया है कि एक लोको पायलट, जिन्होंने हाल ही में पाइल्स का ऑपरेशन करवाया था, उन्हें ड्यूटी पर लौटना पड़ता है. वो अपने अफसर से बताते हैं कि उन्हें बैठने में असुविधा होती है और डॉक्टर ने अभी आराम करने को कहा है, लेकिन उनके अफसर उनकी बात भी सुनते. इसके बाद जो होता है, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. 

वीडियो में दिखता है कि लोको पायलट अपनी पैंट खोलकर अपने अधिकारी को दिखाते हैं, कि उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ है. उनके इस कदम के बाद वहां मौजूद हर कोई हक्का-बक्का रह जाता है. दरअसल, लोको पायलट्स को लंबे समय तक बैठे रहना पड़ता है, जो पाइल्स जैसी बीमारियों को न्योता देता है. रेलवे के सख्त नियमों के कारण वे अक्सर स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं. यह वीडियो उसी कड़वी सच्चाई को उजागर करता है. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के नेताओं ने कहा कि अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंध रखने वाले लोको पायलट राजेश मीना द्वारा उठाया गया हताशा भरा कदम शुरू में मुख्य क्रू कंट्रोलर (CCC) रतन कुमार को उन्हें आराम की छुट्टी देने के लिए राजी नहीं कर पाया.

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने किया सहयोग 

यूनियन के अनुसार, मीना ने बाद में एक सामुदायिक यूनियन नेता से संपर्क किया, जिन्होंने हस्तक्षेप किया और डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की. इसके बाद, मीना को अंततः स्वास्थ्य लाभ के लिए छुट्टी दे दी गई. AILRSA के महासचिव केसी जेम्स ने इस स्थिति की निंदा करते हुए कहा कि यह शर्मनाक है कि एक लोको पायलट को अपनी मेडिकल स्थिति साबित करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी के सामने अपनी पैंट उतारनी पड़ी, और फिर भी उसे छुट्टी देने से इनकार कर दिया गया. 
उन्होंने आगे कहा, “हम लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दिन-रात काम करते हैं ताकि वे अपने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के साथ त्योहार मना सकें. क्या रेलवे प्रशासन से हमें इसी तरह के व्यवहार की उम्मीद करनी चाहिए?” 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

इस वीडियो ने एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया. एक यूजर ने कहा, “लोको पायलट्स की जिंदगी खतरे से भरी है, ऊपर से ये बीमारियां.” दूसरे ने रेल मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की. कईयों ने इसे प्राइवेसी का उल्लंघन बताते हुए वीडियो हटाने की बात कही. नेटिजन्स ने कमेंट्स में लिखा, “ट्रेन चलाने वाले को आराम कौन देगा?” और “रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दो.” 

रेलवे ने गठित की जांच कमेटी

मामले के तूल पकड़ने के बाद उत्तर रेलवे प्रशासन ने तीन अधिकारियों की एक जांच कमेटी गठित कर दी है. बताया जा रहा है कि लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने इस घटना का वीडियो डीआरएम सुनील कुमार वर्मा को भी भेजा था. प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई न होने के बाद यह वीडियो देशभर में साझा किया गया. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जांच कमेटी पूरे मामले की पड़ताल कर रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

पाइल्स एक आम समस्या है, लेकिन लोको पायलट्स जैसे प्रोफेशन में यह जानलेवा साबित हो सकती है. लंबे ड्यूटी शेड्यूल में ब्रेक और स्वास्थ्य जांच जरूरी हैं. चिकित्सकों का भी ये मानना है कि पाइल्स की सर्जरी के बाद मरीज को 10-15 दिन का आराम जरूरी है, लम्बा समय बैठना वर्जित है. नहीं तो घाव नहीं भरेगा.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST