<
Categories: गुजरात

एलन मस्क की स्टारलिंक और गुजरात सरकार के बीच हुआ अहम समझौता, मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट!

Starlink: स्टारलिंक और गुजरात सरकार के बीच समझौता हुआ है. इसका उद्देश्य राज्य के दूरस्थ, सीमावर्ती और कम सुविधा वाले क्षेत्रों में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करना है.

गुजरात राज्य में डिजिटल गवर्नेंस और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए गुजरात सरकार ने एलन मस्क की स्टारलिंक के साथ साझेदारी की है. या ऐसा भी कहा जा सकता है कि LOI साइन किया है.

क्या है समझौता?

गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में एलन मस्क की स्पेसएक्स की सहायक कंपनी सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ सूचना का पत्र (एलओआई) का आदान-प्रदान किया गया. यह समझौता राज्य उद्योग आयुक्त पी. ​​स्वरूप और स्टारलिंक इंडिया के प्रमुख प्रभाकर जयकुमार के बीच हुआ. 

यह खबर भी पढ़ें: https://indianews.in/state/uttar-pradesh/wedding-card-viral-of-hindu-woman-and-muslim-man-controversy-of-love-jihad-865518/

क्या है इसका उद्देश्य?

इसका मकसद राज्य के दूर-दराज, सीमावर्ती और कम सुविधाओं वाले इलाकों में तेज इंटरनेट सेवा पहुंचाना है, जहां अभी टेलीकॉम सुविधाएं बहुत कम हैं. इस पहल को डिजिटल कनेक्टिविटी मिशन और सरकार की अन्य अहम योजनाओं का हिस्सा बताई गई है.

इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), ई-गवर्नेंस सेवाएं, सरकारी स्कूल, जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम, बंदरगाह और वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्रों को इंटरनेट से जोड़ने की योजना है. इसका उद्देश्य नर्मदा, दाहोद जैसे आकांक्षी जिलों और आदिवासी इलाकों में डिजिटल सुविधाओं को बढ़ाना है.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस योजना से पुलिस चौकियों, आपदा प्रबंधन केंद्रों, वन्यजीव निगरानी केंद्रों और कृषि अनुसंधान केंद्रों को बेहतर और भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, कामकाज में स्थिरता आएगी और डिजिटल सेवाएं सुचारू रूप से मिल सकेंगी.

इसके तहत राज्य के स्कूलों में स्मार्ट कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी, जिससे पढ़ाई और बेहतर हो सकेगी. वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में इलाज और टेलीमेडिसिन सेवाएं आसानी और तेजी से उपलब्ध होंगी. इसके अलावा, भविष्य में सरकारी विभागों, स्कूलों और आपदा राहत टीमों के लिए संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि उनकी कार्यक्षमता बढ़ाई जा सके.

क्या हो सकती है इंटरनेट स्पीड?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट की स्पीड 25 Mbps से लेकर 225 Mbps तक हो सकती है. यह स्पीड शहरी इलाकों में मिलने वाले फाइबर इंटरनेट जितनी नहीं होने वाली है. अब देखना दिलचस्प होगा.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 15:47:23 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 15:37:22 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 15:22:13 IST

जन्म से ही दो सिर, लेकिन शरीर एक! ओडिशा में पैदा हुआ दुर्लभ बच्चा, जानिए कैसे बनती है ऐसी स्थिति

Baby with Two Heads: ओडिशा के कंधमाल जिले में दो सिर वाले बच्चे का जन्म…

Last Updated: October 14, 2026 15:12:21 IST

LTCG Tax Removal Benefits: लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स हटाने से बदल जाएगी निवेश की तस्वीर? जानें किसे मिलेगा फायदा; देखें पूरा कैलकुलेशन

LTCG Tax Removal Benefits: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान…

Last Updated: October 14, 2026 15:08:34 IST