<

HJU Convocation Ceremony: दीक्षांत समारोह में भड़के छात्र, डिग्री लेते समय छात्रा ने कसा तीखा तंज, वीडियो वायरल

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJU) के दीक्षांत समारोह में डिग्री वितरण को लेकर बड़ा विवाद हो गया. इसी दौरान छात्रा सारा इस्माइल का एक तीखा और निडर बयान वायरल हो गया और पूरे मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJU) के दीक्षांत समारोह में डिग्री वितरण को लेकर बड़ा विवाद हो गया, जिसमें छात्रों के साथ व्यवहार, उनकी गरिमा और सम्मान को लेकर भी सवाल उठे. 

इसी दौरान छात्रा सारा इस्माइल का एक तीखा और निडर बयान वायरल हो गया और पूरे मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया. इस दीक्षांत समारोह में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

दीक्षांत समारोह में क्यों हुआ विवाद?

यह दीक्षांत समारोह राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 275 छात्र–छात्राएं डिग्री लेने के लिए उत्साह के साथ पहुंचे थे. राजस्थान के राज्यपाल और चांसलर हरिभाऊ बागडे इस समारोह के मुख्य अतिथि थे, जबकि राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवाविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. 

कार्यक्रम के दौरान भाषण लंबे चलने के बाद घोषणा की गयी कि केवल 10 गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को मंच से डिग्री दी जाएगी. बाकी छात्रों को मंच पर बुलाया ही नहीं गया और उन्हें बाद में पैकेट में डिग्री जारी करने की घोषणा की जाएगी. इस पर छात्र नाराज हो गए और नाराज छात्रों ने नारेबाजी करके विरोध शुरू कर दिया, जिससे माहौल गर्माने लगा. छात्रों ने हजारों रुपये खर्च करके समारोह के लिए नए कपड़े बनवाए थे और अपने परिवार के साथ इस खास दिन को यादगार बनाने आए थे. छात्रों का आरोप है कि अगर सभी को मंच से डिग्री नहीं देनी थी, तो पहले ही साफ कर देना चाहिए था.

सारा इस्माइल का बयान हुआ वायरल

जब विरोध तेज होने लगा, तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री बैरवा को दोबारा मंच पर बुलाया और फिर छात्रों को एक‑एक करके डिग्री देने की व्यवस्था की गई. इसी दौरान जब सारा इस्माइल नाम की एक छात्रा को डिग्री लेने के लिए बुलाया गया, तो उन्होंने गुस्से में कहा, “हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी की बेइज्जती करके इज्जत देने का बहुत‑बहुत शुक्रिया!” इस दौरान उन्होंने अपने हाथ भी झटक दिए, जो उनके तीखे तंज और असंतुष्ट भाव दोनों को साफ दिखाता है. इस करीब 15 सेकंड के वीडियो से उनका यह बयान तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसे छात्रों के साथ हो रही अनदेखी और संस्थान की नीतियों पर तंज के रूप में देख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया  

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग कमेंट में यूनिवर्सिटी के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं. इसके साथ ही सारा के बयां को लेकर काफी लोग तारीफ़ कर रहे हैं और इसे वास्तविक अभिव्यक्ति की आजादी का दर्जा दे रहे हैं. फिलहाल, यह मामला विश्वविद्यालय की कार्यशैली और आयोजन व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

IPL 2026: दूसरे फेज के शेड्यूल का ऐलान, 12 शहरों में होंगे 50 मुकाबले, 13 अप्रैल को पहला मैच

IPL 2026 2nd Phase Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…

Last Updated: March 26, 2026 18:50:57 IST

Shivshakti Anugrah Pith – परम पूज्य Prashant Maharaj Ji के पावन सान्निध्य में

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), मार्च 25: सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:37 IST

सार्वजनिक विश्वविद्यालय ने स्टार्टअप्स के लिए इंडिया एक्सेलरेटर संग MoU किया

सूरत (गुजरात), मार्च 25: सार्वजनिक विश्वविद्यालय , सूरत ने 24 मार्च 2026 को इंडिया एक्सेलरेटर…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:29 IST

श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में कक्षा 10-12 (A1-A2) 2025-26 का विदाई समारोह

सूरत (गुजरात), मार्च 25: यात्रा और विकास के एक जीवंत उत्सव में, श्री गुरुकृपा विद्या…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:20 IST

दक्षिण गुजरात का पहला को-एड सैनिक स्कूल जून 2026 से शुरू

सूरत (गुजरात), मार्च 25: पश्चिमी भारत के शैक्षिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:09 IST

वृंदावन में आश्रम उद्घाटन, मोहन भागवत ने जनसंख्या नीति पर विचार साझा किए

नई दिल्ली, मार्च 26: डॉ. अभिषेक वर्मा की पहल पर वृंदावन में जीवन दीप आश्रम…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:01 IST