<

सड़क पर बेहोश पड़ी थी मां, पानी लाने के लिए नंगे पैर धूप में दौड़ पड़ा मासूम, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे आंसू

Kanpur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मार्मिक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 8-9 साल का एक गरीब बच्चा अपनी बेहोश मां के लिए नंगे पैर पानी लाता है. तेज धूप में सड़क पर लेटी हुई मां को होश में लाने की बच्चे की कोशिश किसी को भी द्रवित कर सकती है.

Kanpur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मार्मिक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो कानपुर का है. इस वीडियो में एक छोटे-से गरीब बच्चे और उसकी बेहोश मां को दिखाया गया है.

इस वीडियो में 8-9 साल का एक गरीब बच्चा अपनी बेहोश मां के लिए नंगे पैर पानी लाता है. तेज धूप में सड़क पर लेटी हुई मां को होश में लाने की बच्चे की कोशिश किसी को भी द्रवित कर सकती है.

नन्हे बेटे की ममता भरी कोशिश

इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक गरीब महिला तेज धूप में सड़क पर बेहोश पड़ी है. उसका 8-9 साल का बेटा, नंगे पैर और गर्मी से पसीने से तरबतर, पास से पानी का गिलास लाता है और अपनी मां को होश में लाने की कोशिश कर रहा है. मां के चेहरे पर पानी छिड़कते हुए बच्चे की चिंता और प्यार साफ झलक रहा है. धीरे-धीरे मां को होश आता है, और बच्चा राहत की सांस लेता है. यह दृश्य किसी फिल्मी सीन जैसा ही है, लेकिन अफ़सोस ये है कि ये  गरीब की जिंदगी की कड़वी सच्चाई है. लोग कमेंट में वीडियो बनाने वाले की संवेदनहीनता पर सवाल उठा रहे हैं कि वीडियो बनाने की बजाय उसे बच्चे की मदद करनी चाहिए थी.

सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होते ही नेटीजन्स ने बच्चे की तारीफों के पुल बांध दिए. एक यूजर ने लिखा, “इस उम्र में इतना बड़ा फर्ज निभाया, हम सबको शर्मसार कर दिया.” कई यूजर्स ने वीडियो बनाने वाले की आलोचना की, लोगों ने कमेंट में लिखा, ” पहले मदद करो, बाद में वीडियो बनाओ!” यह वीडियो अब तक कई हजार व्यूज बटोर चुका है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

पूरा देश रट रहा ‘Floccinaucinihilipilification’, निर्मला सीतारमण केस में कोर्ट ने आखिर ऐसा क्या कह दिया?

Nirmala Sitharaman defamation case: पूरा देश दोहरा रहा 'Floccinaucinihilipilification'! निर्मला सीतारमण केस में दिल्ली की…

Last Updated: April 2, 2026 19:32:35 IST

Hanuman Gada Name: हनुमान जी की गदा का नाम क्या है? यह उन्हें किसने दी, जानें पौराणिक कथा

Hanuman Gada Name: भगवान हनुमान के पास एक गदा थी, जिससे उन्होंने कई असाधारण कारनामे…

Last Updated: April 2, 2026 19:24:51 IST

SRH vs KKR: हर्षल पटेल बाहर, MP के तेज गेंदबाज की एंट्री, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

KKR vs SRH Playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए…

Last Updated: April 2, 2026 19:15:37 IST

Ayodhya: सीलबंद अस्पताल फिर से कैसे हुआ चालू? बिना डॉक्टर के नर्स ने कर दी डिलीवरी, मां-बच्चे दोनों…

कोतवाली नगर के परमेश्वरी देवी अस्पताल में लापरवाही से मां-बच्चे की मौत. बिना डॉक्टर के…

Last Updated: April 2, 2026 18:54:07 IST

IPL खेलने के लिए अपने देश से बगावत! RCB पेसर ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर ठोका केस, क्या है मामला?

Nuwan Thushara IPL 2026: आरसीबी के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने फिटनेस टेस्ट में फेल…

Last Updated: April 2, 2026 18:45:20 IST