<

Madhya Pradesh: पंखे से हवा करते-करते थक गया मासूम, बेखबर टीचर कान में ईयरफोन लगा करती रही बात, वीडियो वायरल

MP News: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में टीचर कान में ईयरफोन लगाकर बात करने में मस्त हैं, और वहीं बगल में खड़ा एक बच्चा उन्हें हाथ वाले पंखे से हवा देता हुआ नजर आ रहा है.

Rewa News: सरकारी स्कूलों में शिक्षा देने के अलावा बाकी सब होता है; ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि एक वायरल वीडियो में ऐसा ही कुछ दिखाया गया है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है.

इस वीडियो में टीचर कान में ईयरफोन लगाकर बात करने में मस्त हैं, और वहीं बगल में खड़ा एक बच्चा उन्हें हाथ वाले पंखे से हवा देता हुआ नजर आ रहा है. यह दृश्य देखकर ऐसा लगता है मानो बच्चा स्कूल पढ़ने के लिए नहीं बल्कि टीचर को पंखा हांकने के लिए स्कूल गया हो.

भावुक कर देगा वायरल वीडियो

यह वीडियो एक स्कूल का है. इस वीडियो में दिखता है कि टीचर फोन पर बात करने में तल्लीन हैं और उनके पास में एक छोटा-सा बच्चा खड़ा हुआ है. वह बच्चा टीचर को हाथ वाले पंखे से हवा कर रहा है. बच्चे की हालत देखकर साफ़ पता चलता है कि वो हवा करते-करते थक गया है, लेकिन टीचर को कोई फर्क नहीं पड़ता है. हालांकि वीडियो में ये भी दिखता है कि टीचर बच्चे के कॉपी भी चेक कर रही होती हैं. जैसे ही वो कॉपी चेक कर लेती हैं तो बच्चा पंखा टेबल पर रखकर अपनी कॉपी लेकर चला जाता है. तो इसका एक पक्ष ये भी हो सकता है कि गर्मी बहुत ज्यादा हो और जिस बच्चे की टीचर कॉपी चेक कर रही हों, उनसे पंखा हंकवा रही हों. लेकिन हर हाल में बच्चों से हवा करवाना गलत है. हालांकि विद्यालय की ओर से इस वीडियो की प्रमाणिकता की कोई पुष्टि नहीं की गयी है.

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अपलोड किया गया था. इस वीडियो को अब तक 6000 से ज्यादा लाइक्स और चार हजार से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं. लोगों ने इस वीडियो पर खूब बढ़-चढ़कर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा, “इसीलिये लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहते.” कुछ लोगों ने स्कूल की व्यवस्था पर भी सवाल उठाये. एक यूजर ने लिखा, “क्या स्कूल में पंखा भी नहीं है?” कुछ लोगों ने इसे बच्चों का शोषण बताया. हालांकि अभी तक, स्कूल या वीडियो में दिख रहे लोगों के बारे में डिटेल्स कन्फर्म करने के लिए कोई ऑफिशियल जवाब नहीं आया है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो पर आधारित है. क्लिप और घटना की डिटेल्स की असलियत की इंडिपेंडेंटली पुष्टि नहीं की गई है, और लिखते समय कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन जारी नहीं किया गया है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

बस 100 रुपये और लाखों आपकी जेब में! आधे दाम पर मिल रहे ब्लूचिप स्टॉक्स, फटाफट करें निवेश

Stocks Under 100 Rupees India: अगर आप भी फायदेमंद ब्लू चिप स्टॉक खरीदना चाह रहे…

Last Updated: April 10, 2026 14:32:54 IST

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह तो झांकी थे, भुवी अभी बाकी हैं! वैभव के लिए ‘काल’ बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार?

Vaibhav Suryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी…

Last Updated: April 10, 2026 14:24:21 IST

लड़कियों के प्राइवेट पार्ट में खुजली कब होती है? कहीं ये 6 गंदी आदतें तो जिम्मेदार नहीं, ऐसे करें बचाव

Vaginal Itching Cause: गर्मी का मौसम अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है. इस…

Last Updated: April 10, 2026 14:07:45 IST

मुसलमान नहीं है मोनालिसा का ‘पति’ फरमान, पड़ोसी ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा, जाति भी बता दी

Farman Khan Monalisa Marriage Controversy : मोनालिसा नाबालिग है. यह जांच से पता चला है.…

Last Updated: April 10, 2026 13:52:35 IST

RCB vs RR key Battles: वैभव बनाम भुवी की जंग में कौन जीतेगा आज का रण, क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली?

RCB vs RR: क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली? वैभव सूर्यवंशी और आर्चर…

Last Updated: April 10, 2026 13:47:50 IST

Kunal Kamra: झूकेगा नहीं मैं! शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद, अपनी बात पर अटल कुणाल कामरा

Kunal Kamra vs Eknath Shinde Song Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों चर्चे में…

Last Updated: April 10, 2026 13:45:10 IST