<

Bhopal Crime News: सिर्फ 500 रुपए के लिए कत्ल, फिर लाश के मुंह से निकाला सोना… सुनकर कांप जाएगी रूह!

Bhopal Crime News: भोपाल के शाहजहांनाबाद में 500 रुपये के विवाद में पड़ोसन ने 60 साल की बुजुर्ग महिला की कथित हत्या कर जेवर और सोने के दांत लूट लिए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

Bhopal Crime News: भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में 60 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में मृतका की पड़ोस में रहने वाली 45 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेखा उर्फ रीता महज 500 रुपये मांगने बुजुर्ग महिला के घर पहुंची थी. पैसे देने से इनकार करने पर उसने कथित तौर पर महिला का मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद वह सोने के जेवर, पायल और यहां तक कि सोने के दांत निकालकर फरार हो गई.

अस्पताल से मिली मौत की सूचना

मृतका की पहचान कलरी देवी पति हरीचंद प्रजापति (60) के रूप में हुई है. वह बाजपेई नगर स्थित मल्टी A-2 में रहती थीं. 6 नवंबर 2026 को हमीदिया अस्पताल से उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद शाहजहांनाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना और सांस की नली में रुकावट बताया गया. इसके बाद पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

500 रुपये नहीं मिले तो कर दी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के दिन रेखा उर्फ रीता बुजुर्ग महिला के घर 500 रुपये मांगने पहुंची थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में थी. जब बुजुर्ग महिला ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने उनका मुंह और नाक दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने महिला के शरीर पर पहने सोने के जेवर और अन्य कीमती सामान निकाल लिया और मौके से फरार हो गई.

घर के सामने रहने वाली पड़ोसन पर हुआ शक

मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) बनाई थी. आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और तकनीकी सबूत जुटाए. जांच के दौरान मृतका के घर के सामने रहने वाली महिला पर शक गहराया. पूछताछ में उसने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

सोने के दांत और जेवर बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत (45) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से सोने के झुमके, नाक की लौंग, सोने के दांत, पायल और नकदी बरामद की है. इसके अलावा वारदात के समय पहने गए कपड़े, चप्पल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: गिफ्ट में Defender, 10 बीघे में शादी का पंडाल, घुड़दौड़ प्रतियोगिता..,कौन हैं अनंत सिंह के दामादजिनके साथ अपनी बेटी की करेंगे बिहार की सबसे ग्रैंड शादी

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ निशातपुरा थाने में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज है. वहीं शाहजहांनाबाद थाने में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद दो दिन की रिमांड पर लिया है. रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में शाहजहांनाबाद पुलिस और SIT ने मिलकर इस मामले का खुलासा किया.

ये भी पढ़ें: Hapur Love Story: तीन साल का इश्क और अचानक बारात! प्रेमिका के घर मचा बवाल, थाने में एक बयान से पलट गई पूरी कहानी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

IND vs NZ: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम का एलान, 3 खतरनाक खिलाड़ियों की वापसी, टॉम लैथम संभालेंगे कप्तानी

New Zealand Test Squad vs India: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में रचिन…

Last Updated: November 11, 2026 09:10:03 IST

सरकारी कंपनी का एक और बड़ा IPO, महानदी कोलफील्ड्स में 10% हिस्सेदारी बेचेगी कोल इंडिया,नवंबर-दिसंबर में आ सकता है इश्यू

कोल इंडिया महानदी कोलफील्ड्स की 10% हिस्सेदारी IPO के जरिए बेचकर करीब 1 अरब डॉलर…

Last Updated: November 11, 2026 09:00:05 IST

Watch Video: गुवाहाटी के पास बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Guwahati Train Accident: हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. कई यात्रियों के घायल होने…

Last Updated: November 11, 2026 08:57:29 IST

Love Rashifal 11 November 2026: किन 5 राशियों के पार्टनर कह सकते हैं अपने मन की बात, पढ़ें लव राशिफल

Love Rashifal 11 November 2026 Today Love Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, बुधवार (11…

Last Updated: November 11, 2026 08:48:43 IST

Petrol Diesel Price 11 November 2026: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें नए रेट

Petrol Diesel Price 11 November 2026: बुधवार को इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों…

Last Updated: November 11, 2026 08:38:32 IST