<

Bijnor Thief: तालाब में 5 घंटे छुपा रहा चोर, कमल के फूल की डंडी से लिया सांस, पार्षद भी रह चुका है आरोपी

Bijnor Thief Arrest News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह चोर ट्रेन में महिलाओं के बैग चुराता था. पुलिस ने जब इसे पकड़ने के लिए पीछा किया तो वह तालाब में कूद गया. उसे पांच घंटों की तलाशी के बाद गिरफ्तार किया गया.

Bijnor Thief News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले एक चोर ने ऐसा काम किया, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, मध्य प्रदेश के सिहोरा रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने एक चोर को तालाब से गिरफ्तार किया है, जो करीब पांच घंटे तक पानी के अंदर छिपा रहा और कमल की डंडी के सहारे सांस लेता रहा. जानकारी के अनुसार आरोपी ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करता था. पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी. 

इस बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस ने सिहोरा स्टेशन पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी. वहीं चोर को जैसे ही इसकी भनक लगी, वह वहां से भाग निकला. भागते हुए आरोपी रेलवे ट्रैक की ओर पहुंचा और खुद को बचाने के लिए पास ही स्थित एक तालाब में कूद गया.

तलाशी के लिए गोताखोरों को बुलाया गया

इसके बाद पुलिस भी उसके पीछे-पीछे तालाब तक पहुंची, लेकिन अंधेरे के कारण आरोपी पानी में कहीं नजर नहीं आया. काफी तलाशी के बाद भी जब आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला, तो गोताखोरों को बुलाया गया. फिर लगभग पांच घंटे तक लगातार तलाश चलती रही. आखिरकार आरोपी को तालाब से बाहर निकाल लिया गया.

चौंकाने वाली बात यह है कि तलाशी अभियान के दौरान आरोपी तालाब में लगे कमल के फूल की खोखली डंडी का इस्तेमाल कर रहा था. वह उसी डंडी के सहारे पानी के अंदर छिपा रहा और उसी से सांस लेता रहा. इस अनोखे तरीके से वह लंबे समय तक पुलिस की नजरों से बचता रहा.

आरोपी ने पहचान छिपाने की भी की कोशिश

फिलहाल तालाब से निकालने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी लगातार अपनी पहचान छिपाने की कोशिश करता रहा. कभी खुद को पंजाब तो कभी हरियाणा का निवासी बताया. इससे आरपीएफ थाना प्रभारी को शक हुआ तो उन्होंने अखबारों की कटिंग से पहचान करने की कोशिश की, जिससे आरोपी की असली पहचान उजागर हुई.

आरोपी चोर का नाम हरविंदर सिंह है. हरविंदर सिंह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसकी उम्र 32 साल है. उसके खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 21 अपराधिक मामले दर्ज है. जानकारी के मुताबिक उसने अब तक देशभर में 400 से ज्यादा चोरियां की हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि हरविंदर सिंह साल 2017 में बिजनौर के हल्दौर नगर निकाय से निर्दलीय पार्षद का चुनाव भी जीत चुका है.

आरपीएफ थाना प्रभारी ने चोर के बारे में क्या बताया?

इस मामले को लेकर आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि आरोपी दिल्ली से गोंडवाना एक्सप्रेस से जबलपुर आया था. जबलपुर से रीवा–इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ा, फिर सुबह करीब 4 बजे उसने महिला का पर्स चुराया. इस दौरान महिला की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया.

राजीव खरब ने आगे बताया कि महिला के शोर मचाने पर आरोपी सिहोरा स्टेशन में उतर के भागने लगा, तब ड्यूटी में तैनात एसआई अरविंद, आरक्षक विनय मौर्य और आशीष यादव की टीम ने लगातार पीछा कर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

New PAN Card Forms: अब पुराने पैन कार्ड का क्या होगा? नए पैन कार्ड बनवाने के लिए भरने होंगे ये अलग-अलग फॉर्म, पढ़ें नए नियम

New PAN Card Forms: इनकम टैक्स विभाग ने नए पैन कार्ड बनवाने के लिए नियम…

Last Updated: April 9, 2026 18:31:04 IST

Jharkhand: रातों-रात करोड़पति बने सिपाही! सरकारी खजाने को किया खाली, अब हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले पर हुआ बड़ा खुलासा

Jharkhand Constable Scam: झारखंड के हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: April 9, 2026 18:22:51 IST

Video: दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियो तो खेतों के रास्ते से भागा दूल्हा, उसके पीछे हो लिए बाराती

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 9, 2026 18:16:17 IST

साफ दिख रही गंगा में गंदगी बहाने की जिद, वॉलंटियर की विनती को महिला ने किया अनसुना, वीडियो देख भड़के लोग!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्वयंसेवक एक हिंदू महिला को…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:37 IST

IPL 2026: DC से जीत गुजरात टाइटंस को पड़ी भारी… कप्तान शुभमन गिल पर हुआ एक्शन, BCCI ने ठोका जुर्माना

Shubman Gill fine IPL 2026: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की पहली जीत के बाद…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:18 IST