<

Dhar Priyanka Case: ‘बदमाशों ने मेरे कपड़े फाड़े, फिर मुंह…’, पति को मारने वाली प्रियंका ने किया था ये दावा, ननद का खुलासा- भैया से कहती थी कि तुम…

MP Priyanka Case: मध्य प्रदेश के धार में देवकृष्ण पुरोहित की हत्या उसकी ही पत्नी प्रियंका ने प्रेमी के साथ साजिश रचकर की थी. देवकृष्ण और प्रियंका की शादी 15 साल की उम्र में हो गई थी. उसका राजगढ़ में रहने वाले कमलेश के साथ अफेयर चल रहा था. दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे, लेकिन देवकृष्ण के रहने यह संभव नहीं था.

Dhar Priyanka Case Update: मध्य प्रदेश के धार में देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. देवकृष्ण पुरोहित की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी. आरोपी पत्नी प्रियंका पुरोहित ने अपने प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ मिलकर एक लाख रुपये में सुपारी देकर पति देवकृष्ण की हत्या करा दी. पुलिस ने प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है. धार के गोंदीखेड़ा चारण में रहने वाली प्रियंका ने 7 अप्रैल 2026 को पति देवकृष्ण की हत्या का केस दर्ज कराया था.

प्रियंका ने पुलिस को बताया था कि अज्ञात बदमाश रात में उसके घर में घुसे और दोनों को बंधक बना लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी. उसने बताया कि बदमाश घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए. लूटे गए माल की कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई गई. लूट के लिए की गई हत्या को लेकर राजोद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.

शक के घेरे में कैसे आई प्रियंका?

पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो प्रियंका शक के घेरे में आ गई. वह अपने बयान में बार-बार बदलाव कर रही थी. घर की तलाशी में पुलिस को वो गहने भी मिल गए जिन्हें लूटने का दावा किया गया था. साथ ही पुलिस टीम को मौके से ऐसे कुछ सबूत भी मिले, जिससे यह साफ हो गया कि हत्यारा कोई जानने वाला ही है.

जांच में सामने आया कि देवकृष्ण और प्रियंका की शादी 15 साल की उम्र में हो गई थी. उसका राजगढ़ में रहने वाले कमलेश के साथ अफेयर चल रहा था. दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे, लेकिन देवकृष्ण के रहने यह संभव नहीं था. ऐसे में प्रियंका और कमलेश ने पूरी साजिश रची.

देवकृष्ण को सोते हुए ही उतारा मौत के घाट

कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र को एक लाख में देवकृष्ण की हत्या की सुपारी दी. योजना के तहत सुरेंद्र देवकृष्ण के घर पहुंचा और उसे सोते हुए ही मौत के घाट उतार दिया. उसने प्रियंका को दूसरे कमरे में बांधकर डाल दिया. सुरेंद्र के जाने के बाद प्रियंका ने शोर मचाया और परिजनों को लूट की कहानी सुनाई.

इस बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही है- “उन्होंने (बदमाशों) पहले हमारा मुंह दबाया, फिर कहा कि जो है वो दे दो, नहीं तो मार डांलेगे. इसके बाद घसीट कर दूसरी तरफ ले गए. मैंने कहा कि मैं सब दे दूंगी और सभी चीजें निकाल के दे दीं. एक व्यक्ति मेरे मुंह के पास बैठा था और पीछ से हाथ-पैर बांध दिया था और मेरे पूरे कपड़े फाड़ दिए. चिल्लाने की कोशिश की तो कहा कि तेरे पति को मार देंगे और दूसरी तरफ ले जाकर मार दिया.”

देवकृष्ण की मां लक्ष्मी बाई ने किया बड़ा खुलासा

वहीं इस मामले पर देवकृष्ण की मां लक्ष्मी बाई का भी बयान आया है. उन्होंने अपनी बहू के बारे में बताया कि वह हमेशा विवाद करती रहती थी. ससुराल में कम और मायके में ज्यादा रहती थी. ससुराल में 4 दिन रहती थी और मायके में 15 दिन रहती थी. उसमें भी झगड़ा करती थी. फोन पर भी झगड़ा करती थी. मेरे बेटे को चैन से रहने नहीं देती थी.

इसके अलावा मृतक देवकृष्ण की बहन ज्योति ने बताया कि भाभी का व्यवहार बहुत बुरा था. ऐसा लगता था कि उसे जबरदस्ती रखा था. मैं और मम्मी दिखनी नहीं चाहिए, भैया तो आस-पास होने भी नहीं चाहिए. भैया से झगड़ा करती थी. कहती थी कि मेरे को सोने नहीं देते और रूम में जाकर मोबाइल पर लगी रहती थी.

‘मुझे तो कोई और डिजर्व करता है’

साथ ही उन्होंने बताया कि भाभी हमेशा मेरे भैया से कहती थी कि तुम मुझे खुश नहीं कर पाते हो, मुझे तो कोई और डिजर्व करता है. इसलिए मुझे तलाक दे दो, मेरी ख्वाहिशें अधूरी हैं. वही मेरी हर ख्वाहिश पूरी करेगा. ज्योति ने बताया कि प्रिंयका कहती थी मुझे कैसा काला पति मिला है, जो कपड़े तक अच्छे नहीं पहनता है. तुम मेरे लिए कुछ भी नहीं हो.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST