Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर में शराब दुकानों के बाहर सरकारी डॉक्टर बैठाए गए हैं. ग्राहकों का लिवर और किडनी टेस्ट किया जा रहा है. प्रशासन ने शराब के नुकसान को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया है.
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में शराब पीने वालों के लिए एक अनोखी पहल शुरू की गई है. अब यहां शराब की दुकान पर बोतल खरीदने पहुंचने वाले लोगों को पहले सरकारी डॉक्टरों का सामना करना पड़ रहा है. आबकारी विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर यह अभियान शुरू किया है. इसके तहत शराब की दुकानों के बाहर डॉक्टरों को बैठाया गया है, जो ग्राहकों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ले रहे हैं. बीना की एक शराब दुकान से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.
दरअसल, सागर जिले में पिछले तीन महीनों के दौरान शराब पीने के बाद कुछ लोगों की मौत के मामले सामने आए थे. हाल ही में देवरी और बंडा में भी तीन लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद प्रशासन ने इन मामलों की जांच कराई. जांच में सामने आया कि इन लोगों की मौत की मुख्य वजह शराब नहीं, बल्कि गंभीर बीमारियां और दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं थीं. इसके बाद प्रशासन ने लोगों की सेहत को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया.
मप्र में अब शराबियों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही मिलेगी शराब. बीना में शराब लेने पहुंचे शख्स का ठेके में बैठाकर परीक्षण करते डॉक्टर. सचमुच हमारा MP सबसे गजब है….! https://t.co/aqi1eTbV9C
— Rupesh Mishra (@rupeshmishramp) November 23, 2026
कलेक्टर, एसडीएम और आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह विशेष अभियान शुरू किया गया है. आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह के मुताबिक, शराब दुकानों पर आने वाले नियमित ग्राहकों की पहचान की जा रही है. जो लोग अपनी मर्जी से स्वास्थ्य जांच कराना चाहते हैं, उनका परीक्षण किया जा रहा है. इस दौरान डॉक्टर उन्हें शराब के नुकसान और सेहत का ध्यान रखने के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं.
जांच कर रहे डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि शराब दुकानों पर आने वाले इच्छुक लोगों के खून के नमूने लेकर जांच की जा रही है. इसमें एलएफटी (LFT) यानी लिवर फंक्शन टेस्ट और आरएफटी (RFT) यानी किडनी फंक्शन टेस्ट शामिल हैं. इन जांचों के जरिए लिवर और किडनी की सेहत का पता लगाया जा रहा है. डॉक्टर लोगों को सलाह दे रहे हैं कि शराब का सेवन शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही उन्हें सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच कराने और शराब छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें : Watch Video: ‘मेरी बेटी को मत…’, एयरपोर्ट पर चिल्लाती रही मां, खींच कर ले गए ICE अधिकारी; वीडियो वायरल
आबकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान जिले की सभी शराब दुकानों पर नियमित रूप से चलाया जाएगा. लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना और समय रहते बीमारियों का पता लगाना इसका मुख्य उद्देश्य है. इच्छुक लोग सरकारी अस्पताल में जाकर भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच करा सकते हैं.
ये भी पढ़ें : Watch Video: सुबह-सुबह जोरदार झटकों से कांपा नेपाल, सामने आया पहला वीडियो; देख कांप उठेंगे आप
Pune University News: पुणे की MIT-ADT यूनिवर्सिटी में एक छात्रा बिजली गुल होने के कारण…
Weather Update 24 November 2026:मंगलवार को राजधानी दिल्ली में आसमान काफी हद तक साफ़ रहेगा.…
Aaj Ka Love Rashifal 24 November 2023 Today Love Horoscope दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…
Petrol Diesel Price Today 24 November 2026: सोमवार को, हरदीप सिंह पुरी ने दोहराया कि…
Jehanabad Viral Video: जहानाबाद के सरकारी स्कूल से शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो…
Ramayana Box Office Collection Day 19: फिल्म ने तीसरे सोमवार यानी 19वें दिन सभी भाषाओं…