AIIMS ऋषिकेश में परीक्षा के दौरान एक मुन्नाभाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सप्लीमेंट्री परीक्षा के दौरान एक छात्र ने चप्पल के तलवे में मोबाइल फोन छिपाकर नकल करने की कोशिश की. सुरक्षा गार्ड की मुस्तैदी से वह पकड़ा गया.
AIIMS ऋषिकेश में नकल का प्रयास करते हुए छात्र का वीडियो वायरल
MBBS Exam Cheating Video: AIIMS ऋषिकेश में MBBS की सप्लीमेंट्री परीक्षा के दौरान एक मुन्नाभाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल सप्लीमेंट्री परीक्षा के दौरान एक छात्र ने चप्पल के तलवे में मोबाइल फोन छिपाकर नकल करने की कोशिश की.
सुरक्षा गार्ड की मुस्तैदी से वह पकड़ा गया और पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यह वीडियो परीक्षा के दौरान छात्रों को नियम को गंभीरता से न लेने के व्यवहार को प्रदर्शित करता है.
AIIMS ऋषिकेश में MBBS छात्रों की आंतरिक परीक्षाएं चल रही थीं. परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर हर छात्र की सघन तलाशी ली जा रही थी. एक छात्र जब परीक्षा कक्ष में घुसने लगा, तो गार्ड को उसकी चप्पल पर शक हुआ. चप्पल के सोल को काटकर मोबाइल फोन को सफाई से फिट किया गया था.
वीडियो में दिखा कि शक होने पर जब गार्ड ने चप्पल खोली तो फोन बाहर निकला. छात्र खुद हंसता नजर आया, लेकिन गार्ड ने उसे अंदर जाने से रोक दिया. वीडियो में लाइन में खड़े अन्य छात्र भी हंसते दिखे. छात्र नकल के इरादे से फोन ले जा रहा था, जो परीक्षा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है.
मामले की जानकारी होते ही AIIMS प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. जनसंपर्क अधिकारी डॉ. श्रीलॉय मोहंती ने पुष्टि की कि परीक्षाओं के दौरान तलाशी प्रक्रिया सख्त है. छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है. परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और मजबूत कर दी गई ताकि ऐसी घटनाएं न हों.
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने छात्र की चालाकी की निंदा की. कईयों ने इसे शर्मनाक बताया, लिखा “डॉक्टर बनने के चक्कर में नैतिकता भूल गए.” वहीं कुछ यूजर्स ने सुरक्षा गार्ड की तारीफ की, एक यूजर ने लिखा, “वाह, सतर्कता का कमाल.” इसके अलावा लोगों में इस बात को लेकर भी बहस छिड़ी कि मेडिकल शिक्षा और अन्य परीक्षाओं में नकल क्यों बढ़ रही है.
Israel Attack On Lebanon: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ़्ते का संघर्ष-विराम लागू होने…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Rate Today: तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने 9 अप्रैल, 2026 के…
Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…
Today Weather News 9 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के 20 से अधिक…
Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…