Viral Video: पंजाब के एक कॉलेज से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक छात्र ने क्लासरूम में एक लड़की को गोली मार दी. इतना ही नहीं, इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली.
Punjab Murder Case
Punjab Murder Case: पंजाब के तरन तारन जिले में एक प्राइवेट कॉलेज में सोमवार सुबह लॉ के छात्र ने कथित तौर पर अपनी महिला दोस्त की कक्षा के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी. फिर उसने खुद को भी गोली मार ली. इस घटना का सीसीटवी फुटेज इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. देखें वीडियो.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में प्रिंस राज नाम का छात्र पीठ पर बैग लटकाए कक्षा में प्रवेश करते हुए दिखाई देता है. फिर वह संदीप कौर नाम की छात्रा और एक अन्य महिला सहपाठी के पास जाकर उनसे बातचीत करता है. इसके बाद तीनों क्लासरूम के पीछे की सीटों पर जाकर बैठ जाते हैं और बातें करने लगते हैं.
कुछ ही देर बाद, वीडियो में दिखाया दिखता है कि प्रिंस राज अचानक खड़ा हो जाता है और दोनों महिलाओं की ओर पीठ करके अपना बैग खोलता है. वह बंदूक निकालता है और संदीप कौर पर बिल्कुल करीब से गोली चला देता है. कौर जमीन पर गिर जाती है और दूसरी सहपाठी सदमे से पीछे हट जाती है. इतना ही नहीं, फिर प्रिंस राज बंदूक को अपनी कनपटी पर रखकर गोली चला देता है और जमीन पर गिर पड़ता है. फिर वायरल फुटेज में देखा जाता है कि गोली चलने के तुरंत बाद कक्षा के अंदर मौजूद छात्र घबराकर कमरे से बाहर भागने लगे.
नौशेहरा पन्नुआन की रहने वाली 19 वर्षीय संदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं प्रिंस राज को गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. हालांकि अभी तक इस गोलीकांड का रहस्य है, पता नहीं चल पाया है. लेकिन तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र लांबा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में दोस्ती और प्यार का एंगल लगता है. इस घटना के बाद मृत छात्रा की मां ने कहा कि वह लड़का बंदूक कॉलेज के अंदर कैसे लेकर गया है.
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…