<
Categories: राज्य

Rajasthan Crime: दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, तमंचा दिखाकर 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म

Rajasthan Crime: राजस्थान के धौलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बाड़ी थाना क्षेत्र में 32 साल की महिला ने अपने पति के दोस्त के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया है. उसका कहना है कि आरोपी ने तमंचा दिखाकर उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Rajasthan Crime: राजस्थान के धौलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बाड़ी थाना क्षेत्र में 32 साल की महिला ने पति के साथ आने-जाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पीड़िता का कहना है कि जब पति घर के बाहर काम करने के लिए जाता था, तो आरोपी घर पहुंचता था और उसे मानसिक तथा शारीरिक रूप से परेशान करता था. महिला का आरोप है कि आरोपी ने लगभग 6 महीने से उसे डराकर उसका शोषण कर रहा था. 

तमंचा दिखाकर किया रेप

पीड़िता ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है. उसका कहना है कि आरोपी दबंग परिवार से ताल्लुक रखता है. इसी बात को लेकर वो धमकाकर महिला को चुप रहने के लिए मजबूर करता था. महिला का कहना है कि आरोपी ने 28 जुलाई 2026 की रात को उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला के अनुसार, आरोपी ने तमंचा दिखाकर उसका रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

परिजनों के साथ थाने पहुंची महिला

महिला ने मायके पक्ष के लोगों को भी इस बारे में शिकायत दी. परिजन महिला को लेकर पुलिस थाने पहुंचे. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार मीणा ने इस बारे में जानकारी दी कि सर्किल क्षेत्र की 32 वर्षीय विवाहिता ने बाड़ी कोतवाली थाने में शिकायत दी थी. इसमें उसने अपने पति के दोस्त पर दुष्कर्म संबंधी आरोप लगाए हैं. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पीड़िता का दुष्कर्म संबंधी मेडिकल कराया. साथ ही उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं. आरोपी मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: बेटे को सुसाइड करने से रोकने गए थे मां और बाप, घर लौटी तीनों की लाश; मामला जान कांप जाएगी रूह

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST

Bihar firecracker accident: सीवान में पटाखा बनाते समय मकान में भीषण विस्फोट, 4 शव बरामद, कई लोग घायल

Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…

Last Updated: October 23, 2026 20:52:49 IST

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST