राजस्थान से एक हैरान करने वाली खबर आई है. यहां एक किसान ने कुछ समय पहले अपना खेत बेचकर पैसे लिए. कहीं ये पैसे चोरी न हो जाएं, इसके कारण उन्होंने उन्हें खेत में दबा दिया और भूल गए. जब उन्हें इस बारे में याद आया, तब तक उन पैसों की धज्जियां उड़ चुकी थीं.
पैसे खेत में गाड़कर भूला किसान
Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के नेवाई गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक किसान ने अपनी कमाई को सुरक्षित रखने के लिए अपने पैसों का कुछ ऐसा हाल किया कि वो अब खुद पछता रहा है. उसके नोट अब कागज के टुकड़ों में बदल चुके हैं. हम बात कर रहे हैं नेवाई गांव के किसान मांगीलाल मेघवाल की. उन्होंने लगभग एक साल पहले अपना प्लॉट बेचा था, जिससे उन्हें पांच लाख रुपये मिले. कहा जा रहा है कि मांगीलाल को नशे की लत है और उन्होंने उन पैसों को खेत में गाड़ दिया और नशे के कारण भूल गए.
बता दें कि मांगीलाल अपने परिवार के साथ खेत में बनी कच्ची ढाणी में रहते हैं. उन्होंने हाल ही में अपना एक खेत बेचा था और वो उस पैसे से खेत में पक्का कमरा बनवाना चाहते थे. उन्हें डर था कि कहीं उनका पैसा चोरी न हो जाए, जिसके कारण उन्होंने एक पन्नी (पॉलीथीन) में 5 लाख रुपये रखे और खेत में गड्ढा खोदकर उसमें रख दिए.
इसके बारे में उन्होंने किसी को नहीं बताया. कुछ वक्त बीतने के बाद जब पक्का कमरा बनाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी, तो मांगीलाल को पैसों की याद आई. वे उस जगह को भी भूल गए थे कि उन्होंने पैसे कहां गाड़े हैं? इसके बाद उन्होंने अपने परिवार को इस बारे में बताया और कई जगहों पर खोदने के बाद भी पैसे नहीं मिले. जमीन के नीचे दबे नोटों का सुराग न मिलने के कारण परिवार अपनी उम्मीद छोड़ चुका था.
लगभग एक साल बाद बारिश का मौसम आया और फसल बोने के लिए खेत में बुवाई की तैयारी शुरू की गई. इसी दौरान एक पॉलीथीन की थैली बाहर आ गई. हालांकि रात के अंधेरे के कारण वो पॉलीथिन किसी की नजर में नहीं आई. अगली सुबह जब मांगीलाल, अपने परिवार के साथ खेत में गए, तो उनकी नजर उस थैली पर पड़ी. उन्होंने जब इस पॉलीथिन को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए. वो पैसे नमी और दीमक की चपेट में आ चुके थे. उनके पैसे लगभग खराब हो गए थे.
इसके बाद परिवार ने बचे खुचे नोटों को संभाला और बाकी के पैसे बदलवाने की उम्मीद में पचपदरा स्थित एसबीआई बैंक पहुंचा. हालांकि बैंक कर्मचारियों ने नोटों की हालत देखकर बदलने से इनकार कर दिया. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई बैंक के चक्कर काटे लेकिन उनके हाथ केवल निराशा ही लगी.
Viral video of the girl: जीजा और दीदी का परिवार की ओर से समर्थन किए…
Hapur brother and sister missing: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से 20…
Lucknow Crime News: लखनऊ में एक डॉक्टर पर युवती का पीछा करने और हजरतगंज इलाके…
Korba school viral video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक…
Tabu OTT Debut: तब्बू YRF एंटरटेनमेंट की नेटफ्लिक्स सीरीज 'टनल मेन' से अपना पहला हिंदी…
Nayan Das murder case: बिहार के पूर्णिया में 30 वर्षीय नयन दास की हत्या के…