<

RBSE Date Sheet 2026: जल्द जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का टाइम टेबल, जाने संभावित तारीखें

RBSE Date Sheet 2026:राजस्थान बोर्ड के एक ट्वीट के अनुसार, इस साल बोर्ड एग्जाम जल्दी होने की संभावना है. इसलिए, उम्मीद है कि RBSE जल्द ही बोर्ड डेट शीट 2026 जारी करेगा. टाइमटेबल PDF फॉर्मेट में rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा.

RBSE Date Sheet 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) जल्द ही 12वीं बोर्ड एग्जाम का टाइमटेबल जारी कर सकता है. राजस्थान बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026 ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर PDF फॉर्मेट में ऑनलाइन जारी किया जाएगा.

राजस्थान बोर्ड के कुछ दिन पहले किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड इस साल 10वीं के एग्जाम जल्दी कराने की तैयारी कर रहा है. फाइनल तैयारियां चल रही हैं. इसलिए, उम्मीद है कि टाइमटेबल जल्द ही जारी किया जाएगा और सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम की तारीखें अनाउंस की जाएंगी.

अगले सेशन से दो बार होंगे बोर्ड एग्जाम

राजस्थान बोर्ड ने CBSE की तरह ही अपने बोर्ड एग्जाम में बड़े बदलाव किए हैं. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इस सेशन (2026) से बोर्ड एग्जाम दो बार होंगे. पहले स्टेज के एग्जाम फरवरी-मार्च में होंगे, जिसे मेन एग्जाम माना जाएगा. मेन एग्जाम के रिजल्ट आने के बाद मई-जून में दोबारा एग्जाम होंगे.

पहले स्टेज के एग्जाम में शामिल होना जरूरी

सभी स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि सभी स्टूडेंट्स का पहले स्टेज के एग्जाम में शामिल होना जरूरी है. इसके अलावा, दूसरे स्टेज में सभी सब्जेक्ट पास करने वाले स्टूडेंट्स किन्हीं तीन सब्जेक्ट में अपने स्कोर सुधारने के लिए एग्जाम दे सकेंगे. इसके अलावा, जो स्टूडेंट्स फेल हो जाएंगे या जिनका सप्लीमेंट्री एग्जाम होगा, वे भी तीन सब्जेक्ट के लिए दोबारा एग्जाम दे सकेंगे.

एग्जाम टाइमिंग

पिछले सेशन की तरह, राजस्थान बोर्ड सभी सब्जेक्ट के एग्जाम एक ही शिफ्ट में कराएगा. एग्जाम का टाइमिंग सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगा. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

फिरोजाबाद में खूनी खेल; दोस्त के साथ पत्नी को देख आग बबूला हुआ पति, दाग दीं गोलियां

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके…

Last Updated: October 7, 2026 12:46:13 IST

Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा; बाबर आजम अब भी सबसे आगे

Shreyas Iyer Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में श्रेयस अय्यर ने 102* रन की…

Last Updated: October 7, 2026 12:45:53 IST

Shardiya Navratri 2026: 10 या 11 अक्टूबर? नवरात्रि की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन दूर करें, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्रि 2026 को लेकर 10 या 11 अक्टूबर का कन्फ्यूजन…

Last Updated: October 7, 2026 12:49:05 IST

Shivashree Ritu Singh: Premanand Maharaj के समर्थन में उतरीं शिवाश्री ऋतु, विराट कोहली पर भी कही बड़ी बात

Shivashree Ritu Singh on Premanand Maharaj: ज्योतिषाचार्य शिवाश्री ऋतु सिंह ने प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता…

Last Updated: October 7, 2026 12:24:55 IST

न कोई बड़ा स्टार, न तामझाम, फिर भी सुपरहिट हुई फिल्म, 44 साल पुराने इस देहाती गाने का आज भी जलवा

Evergreen Song: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने कम बजट में भी लोगों के…

Last Updated: October 7, 2026 12:12:59 IST

Bigg Boss 20: कौन हैं 25 साल की Shannon K? कुमार सानू की बेटी हैं ये ग्लैमरस सिंगर, अब शो में मचाएंगी धमाल?

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस शैन्नन…

Last Updated: October 7, 2026 12:11:24 IST