<

सेफई की धरती से अखिलेश ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं में फूंका जान, क्या होगी सत्ता की वापसी?

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया ने सेफई से विधानसभा चुनाव को लेकर बिगूल फूंक दिया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुशासित रहने के निर्देश दिए.

UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होगा, लेकिन समाजवादी पार्टी अभी से तैयारी के मोड में नजर आ रही है. इस बीच, सेफई में होली मिलन समारोह से अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने का काम किया और साथ ही साथ आगाह भी किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि अनुशासन के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है.

इस दौरान उन्होंने एक तरह से उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है और अपने चुनावी लक्ष्य का शंखनाद कर दिया है.

अखिलेश यादव ने क्या-क्या कहा?

अखिलेश यादव ने सेफई की धरती से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिडिल ईस्ट में जारी ईरान और अमेरिका-इजराइल जंग को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और अमेरिका की दादागिरी को लेकर जमकर खरी खोटी सुनाई. इसके अलावा भारत की विदेश नीति पर भी कटाक्ष किया. अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापारिक समझौते पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौतों के नाम पर आलू किसानों समेत अन्य वर्गों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. मुख्यमंत्री की जापान यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विदाई से पहले विदेश दौरे कर व्यापारिक करार किए जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा.

आखिरकार मिल गयी छुट्टी! लोको पायलट को पैंट खोलकर दिखाना पड़ा पाइल्स सर्जरी का सबूत, अब हुआ लीव अप्रूव

होली के बहाने साधा सियासी निशाना

होली के बहाने कहा कि अगली होली और भी बेहतर होगी. होली के अवसर पर अखिलेश यादव ने जो सियासी संदेश दिया है. वो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है. इसके अलावा, अखिलेश यादव ने कहा हि उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीट है और हमारे पास वक्त बहुत कम है. जितनी बड़ी जीत मिली थी. उससे भी बड़ी जीत हमें दिलानी है. चुनौती बहुत बड़ी है. हमलोगों ने पहले भी उन्हें हराया है. ये बात वो लोग भी जान गए हैं कि कैसे हराया है. इसके अलावा, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को पीडीए की ताकत का अंदाजा दिलाया.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी पीडीए का नारा देकर उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. 

शंकराचार्य का भी किया जिक्र

शंकराचार्य का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे पूजनीय शंकराचार्य पीड़ित और दुखी हैं. इसलिए उनके साथ खड़े हैं. जो पीड़ित और दुखी होगा, हम समाजवादी उनके साथ खड़े हैं. इसके अलावा, बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी के लोग अपने आप को सनातनी मानते है और उनकी अब पोल खुल गई है. हमारी गीता में लिखा है कि जो दूसरे का दुख समझे वो योगी होचा है. कोई वस्त्र पहनने और कान छिदवाने से योगी नहीं बन सकता है. जो प्रमाणपत्र मांग रहे इनके पास खुद कोई प्रमाणपत्र नहीं है.

Jhansi Viral Video: मर्जी की शादी पर किडनैपिंग का केस, झांसी में प्रेमी जोड़े ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

फिल्मी अंदाज में रेड! थानेदार के एक हाथ में बंदूक, दूसरे में हथौड़े से खोला हाइवा, निकला 50 लाख का माल

Bihar hyva viral video: बिहार के थानेदार ने करीब 1 सप्ताह के अंदर करोड़ों का…

Last Updated: March 26, 2026 18:56:55 IST

IPL 2026: दूसरे फेज के शेड्यूल का ऐलान, 12 शहरों में होंगे 50 मुकाबले, 13 अप्रैल को पहला मैच

IPL 2026 2nd Phase Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…

Last Updated: March 26, 2026 18:50:57 IST

Shivshakti Anugrah Pith – परम पूज्य Prashant Maharaj Ji के पावन सान्निध्य में

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), मार्च 25: सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:37 IST

सार्वजनिक विश्वविद्यालय ने स्टार्टअप्स के लिए इंडिया एक्सेलरेटर संग MoU किया

सूरत (गुजरात), मार्च 25: सार्वजनिक विश्वविद्यालय , सूरत ने 24 मार्च 2026 को इंडिया एक्सेलरेटर…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:29 IST

श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में कक्षा 10-12 (A1-A2) 2025-26 का विदाई समारोह

सूरत (गुजरात), मार्च 25: यात्रा और विकास के एक जीवंत उत्सव में, श्री गुरुकृपा विद्या…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:20 IST

दक्षिण गुजरात का पहला को-एड सैनिक स्कूल जून 2026 से शुरू

सूरत (गुजरात), मार्च 25: पश्चिमी भारत के शैक्षिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:09 IST