<

Brijbhushan Sharan Singh Birthday Gift: न गाड़ी, न सोना… बृजभूषण शरण सिंह को तोहफे में मिला 1 करोड़ का घोड़ा; आखिर क्या है इसकी खासियत?

Brijbhushan Sharan Singh Birthday Gift: बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन से पहले सरफराज अहमद ने सिंध नस्ल का घोड़ा तोहफे में दिया. इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Brijbhushan Sharan Singh Birthday Gift: गोंडा के कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन से पहले एक खास तोहफा मिला है. मंगलवार को अयोध्या के जुबेरगंज निवासी सरफराज अहमद उनके पैतृक आवास विश्नोहरपुर पहुंचे और उन्हें सिंध नस्ल का एक घोड़ा भेंट किया. इस घोड़े की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बृजभूषण शरण सिंह का जन्मदिन 8 जनवरी 2027 को है. इससे पहले मिले इस तोहफे की चर्चा इलाके में हो रही है.

बृजभूषण शरण सिंह के अस्तबल में अब 8 घोड़े

घोड़ा मिलने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने उस पर बैठकर करीब 500 मीटर तक घुड़सवारी की. उन्हें घुड़सवारी करते देखने के लिए काफी संख्या में लोग भी जमा हुए. बताया जा रहा है कि उनके अस्तबल में अब करीब 8 घोड़े हैं. इनमें कुछ घोड़ों की कीमत 2 करोड़ रुपये और ढाई करोड़ रुपये तक बताई जाती है. बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि उन्हें दुगामा और कदमबाजी चाल वाला घोड़ा मिला है. इस पर बैठकर आराम से सवारी की जा सकती है. उन्होंने कहा कि पहले वह काफी घुड़सवारी करते थे और लगातार 5 से 6 घंटे तक घोड़े पर बैठे रहते थे. अब वह कोशिश करेंगे कि उम्र बढ़ने के बावजूद घुड़सवारी जारी रखें.

राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर का है घोड़ा

घोड़ा भेंट करने वाले सरफराज अहमद ने बताया कि उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह को सवारी के लिए यह घोड़ा उपहार में दिया है. यह राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर इलाके का बताया जा रहा है और इसकी उम्र करीब साढ़े चार साल है. सरफराज के मुताबिक, इस नस्ल के घोड़े की कीमत करीब 12 लाख रुपये से शुरू होती है.

कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी बोले बृजभूषण

बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को व्यापारियों के हितों का ध्यान रखना चाहिए. अगर व्यापारी दीपावली से पहले प्रदर्शन नहीं चाहते, तो इसे त्योहार के बाद भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें :  Bihar MLC Election Result: अनंत सिंह को झटका, RJD के संजीव कुमार ने BJP के 30 साल के दबदबे को किया खत्म; दिग्गज नेता को चटाई धूल

पंजाब में नशे के मुद्दे पर दिया बयान

पंजाब को नशामुक्त बनाने के ऐलान पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पंजाब ने भगत सिंह और उधम सिंह जैसे देशभक्त दिए हैं, लेकिन आज वहां नशे की समस्या बढ़ गई है. उन्होंने नशामुक्ति की जरूरत पर जोर दिया. साथ ही कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कांग्रेस उनके नेतृत्व में अगला चुनाव भी हार जाएगी.

ये भी पढ़ें : UP Cyclone Arnab Alert: यूपी में साइक्लोन अर्नब का कहर! 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 8 डिग्री तक गिरेगा पारा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के मासूम समेत 4 की मौत

Bihar Accident: बिहार के सारण जिले में भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में एक…

Last Updated: October 28, 2026 12:40:43 IST

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की रात कब खोलें व्रत? जानें चंद्रोदय का समय और पूजा की पूरी विधि

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर, शादीशुदा औरतें पूरे दिन बिना पानी पिए व्रत रखती…

Last Updated: October 28, 2026 12:36:27 IST

Meerut School Bus Accident: स्कूल बस का स्टेयरिंग हुआ फेल, मेरठ में 15 से ज्यादा बच्चे घायल; हादसे के बाद मची चीख पुकार

Meerut School Bus Accident: मेरठ के चिंदौड़ी गांव में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल…

Last Updated: October 28, 2026 12:20:08 IST

WPL 2027 Auction: 150 खिलाड़ी, पांच फ्रेंचाइजी; जानें किस टीम के पास कितना पैसा? आज लगेगी बोली

Women’s Premier League 2027: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 ऑक्शन पूल में 122 भारतीय खिलाड़ियों के…

Last Updated: October 28, 2026 12:12:03 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 28, 2026 12:07:14 IST