युवक बागपत से बुलंदशहर एक युवती से मिलने पहुंचा था. होटल में शक्तिवर्धक दवा खा ली, जिससे ओवरडोज होने के चलते उसकी हालत बिगड़ गई. युवक की मौत हो गई और युवती उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गई.
यौन पावर बढ़ाने की गोली खाने से युवक की मौत!
बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में लव अफेयर से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. युवक बागपत से अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने बुलंदशहर आया था. बताया जा रहा है कि युवक ने यौन ताकत बढ़ाने वाली दवा का ओवरडोज ले लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई.
हालत बिगड़ने पर उसकी गर्लफ्रेंड उसे जिला अस्पताल में मृत अवस्था में छोड़कर भाग गई. थाना नगर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार महिला की तलाश कर रही है.
बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर पूठी गांव निवासी विनोद कुमार (34) पुत्र लाल सिंह पंजाब में काम करता था. वह कुछ समय से अपने गांव में रह रहा था. युवक के पिता लाल सिंह ने बताया कि उसके चार बेटे हैं, विनोद तीसरा था. परिजनों के मुताबिक, विनोद रविवार सुबह घर से यह कहकर निकला था कि उसके मालिक का एक्सीडेंट हो गया है और उसे वहां जाना है. लेकिन दोपहर करीब 12 बजे एक महिला ने विनोद के मोबाइल से उसके दूसरे भाई प्रदीप को कॉल किया और कहा कि विनोद का एक्सीडेंट हो गया है और तुरंत बुलंदशहर आ जाओ. इसी बीच जिला अस्पताल से भी पुलिस को खबर मिली कि एक युवक की मौत हो गई है और एक युवती उसे अपना पति बता रही है.
सूचना मिलने के बाद कालाआम चौकी पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक युवती भाग चुकी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक और युवती पहले एक होटल में गए थे, जहां युवक ने कथित तौर पर ताकत बढ़ाने वाली दवा का ओवरडोज ले लिया. इसके बाद वे मलका पार्क गए, जहां युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और हार्ट फेल होने से उसकी मौत हो गई. हालांकि, मौत का सही कारण अभी साफ नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा. प्रेमी की मौत के बाद युवती का अस्पताल से भाग जाना पूरे मामले को और भी संदिग्ध बना देता है.
पुलिस अब युवती की पहचान और तलाश में जुटी है. पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिवार की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. सीओ सिटी प्रखर पांडे ने बताया कि युवक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. युवक को अस्पताल लाने वाली युवती की भी तलाश की जा रही है.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…