<

Caught on Camera: ‘साहब, हमारा घर बचा लीजिए…’, दिव्यांग पत्नी को गोद में लेकर DM के पास पहुंचा पति

Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इसमें एक पति अपनी दिव्यांग पत्नी को गोद में उठाकर डीएम कार्यालय पहुंचा और गुहार लगाई.

Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक पति अपनी दिव्यांग पत्नी को लेकर जिलाधिकारी पहुंचा. कहा जा रहा है कि अपनी पत्नी को इंसाफ दिलाने के लिए एक पति उसे गोद में उठाकर जिलाधिकारी के पास पहुंच गया. पत्नी दिव्यांग है और चलने-फिरने में असमर्थ बताई जा रही है. पति का आरोप है कि गांव के प्रधान ने उनके मकान के सामने नाला कटवा दिया है. इससे नाले का पानी घर में घुस रहा है और अब मकान के गिरने का खतरा मंडराने लगा है. परेशान दंपती ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं. 

पत्नी को गोद में लेकर पहुंचा पति

यह मामला हमीरपुर जिले के इंगोहटा गांव का बताया जा रहा है. यहां रहने वाली एक दिव्यांग महिला अपने घर के सामने नाले की समस्या से परेशान है. आरोप है कि नाले का पानी घर में भरने से मकान को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है. महिला की परेशानी देखकर उसका पति उसे गोद में उठाकर जिलाधिकारी के दरबार में पहुंचा और अपनी शिकायत रखी. 

क्या है दोनों की परेशानी?

दंपती की शिकायत है कि घर के सामने नाला काटे जाने के बाद पानी की निकासी की समस्या पैदा हो गई है. पानी घर में घुसने से मकान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. परिवार को आशंका है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मकान को बड़ा नुकसान हो सकता है. दिव्यांग महिला ने ग्राम प्रधान पर मकान के सामने नाला कटवाने का आरोप लगाया है. इसके कारण परिवार को परेशानी झेलनी पड़ रही है

डीएम ने दिए जांच के आदेश

अपनी शिकायत लेकर पहुंचे दंपती ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई. मामले की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि नाले के निर्माण या कटान में क्या स्थिति रही और घर में पानी घुसने की समस्या का जिम्मेदार कौन है. 

ये भी पढ़ें: Caught on camera: खुद दूसरे मर्द का बच्चा लेकर…बॉयफ्रेंड पर लगाने गई थी तोहमत, मचाया ऐसा बवाल; पुलिसवालों ने भी पकड़ा माथा

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

48 साल पुराना वो गाना, जिसमें रेखा ने रूमर्ड हसबैंड के साथ किया था रोमांस, किशोर-लता की आवाज ने रचा इतिहास

Evergreen Song: हिंदी सिनेमा में बहुत से ऐसे गाने हैं, जिन्हें आज भी काफी पसंद…

Last Updated: October 28, 2026 20:06:14 IST

करवा चौथ पर बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों को फायदा! चमकेगी किस्मत

Karwa Chauth par Lakshmi Narayan Rajyoga:  करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 28, 2026 19:26:22 IST

अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में महिला का हंगामा, शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी, आत्महत्या की दी धमकी

Uproar in Almora Collectorate: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में गुरुग्राम में रहने वाली एक महिला अपने…

Last Updated: October 28, 2026 19:07:20 IST

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर भद्रा काल, जानिए सरगी मुहूर्त, पूजा विधि और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026: 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर जानें भद्रा काल, सरगी का समय,…

Last Updated: October 28, 2026 18:45:06 IST

शोएब अख्तर ने मैदान पर दी थीं गालियां, वीरेंद्र सहवाग ने बताया कैसे बल्ले से लिया बदला, सुनाया पुराना किस्सा

Virender Sehwag viral video: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़े से नाराज…

Last Updated: October 28, 2026 18:42:08 IST

Prasidh Krishna Injury Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, क्या आकिब नवी को मिल सकता है मौका?

Prasidh Krishna Injury Update: हैमस्ट्रिंग चोट के कारण प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों…

Last Updated: October 28, 2026 18:40:53 IST