Caught on CCTV: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. देखा जा सकता है कि एक वर्कर पास में रखी नोट की गड्डी से एक 500 रुपये का नोट चोरी कर लेता है.
बुलंदशहर में चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद
Caught on CCTV: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आमतौर पर चोरी की वारदात में चोर की नजर पूरी रकम पर होती है लेकिन यहां कहानी कुछ अलग ही है. एक घरेलू कामगार ने कथित तौर पर पैसों की पूरी गड्डी उठाई, उसमें से सिर्फ 500 रुपये का एक नोट निकाला और बाकी रकम को वापस उसी जगह रख दिया. उसकी यह पूरी हरकत घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.
मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके के तिल बेगमपुर गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, घर के मालिक कल्लू मेवाती उस समय सो रहे थे. इसी दौरान घर में काम करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर उनके कुर्ते की जेब में रखी पैसों की गड्डी निकाल ली. इसके बाद उसने जो किया, वह इस पूरी घटना को और भी हैरान करने वाला बना देता है. कामगार ने गड्डी से एक-एक नोट गिनकर पूरी रकम नहीं निकाली बल्कि सिर्फ 500 रुपये का एक नोट अपने पास रखा. बाकी नोटों को उसने दोबारा गड्डी में लगाया और फिर उसे उसी तरह वापस रख दिया, जैसे कुछ हुआ ही न हो.
📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश मालिक के कुर्ते की जेब में ₹500 के नोटों की गड्डी थी। मुलाजिम ने उसमें से एक नोट निकाला और बगल के बिस्तर पर सो गया। सुबह मालिक ने CCTV देखा तो पता चला कि रात में क्या हुआ। इसे आप क्या कहेंगे? कमेंट में बताइए। https://t.co/8SU4y4vX0u
— खुरपेंची ढांचे (@Khurpenchinfra) November 23, 2026
घर में लगे CCTV कैमरे ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में कामगार की कथित हरकत साफ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. उसने इतनी सावधानी से पैसे वापस रखे कि पहली नजर में किसी को शक तक न हो. शायद उसे अंदाजा नहीं था कि घर में लगा कैमरा उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रहा है. जब घरवालों ने CCTV फुटेज देखा तो वे भी हैरान रह गए.
अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पूरी गड्डी सामने होने के बावजूद सिर्फ 500 रुपये ही क्यों निकाले गए? कुछ लोगों ने कहा बेचारे को जितनी जरूरत थी, उतने पैसे लिए. किसी ने कहा कि उसकी चोरी पकड़ी न जाए, इसके कारण उसने 500 रुपये का ही एक नोट निकाला.
ये भी पढ़ें: Watch Video: सुबह-सुबह जोरदार झटकों से कांपा नेपाल, सामने आया पहला वीडियो; देख कांप उठेंगे आप
Elephant Viral Video: छत्तीसगढ़ के कोरबा में हाथी ने ट्रैक्टर को सूंड और पैरों से…
India vs New Zealand: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म…
Delhi Metro Golden Line: दिल्ली मेट्रो का लगातार विस्तार किया जा रहा है. इसी क्रम…
Pune Murder Case: कोमल और शुभम हिंजेवाड़ी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. हत्या…
Parastoo Ahmadi News: ईरानी गायिका परास्तू अहमदी को बिना हिजाब कॉन्सर्ट करने के मामले में…
Anant Singh Viral Video: बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी रस्म का…