<

‘चाकू दिखाकर मेरे कपड़े उतारने..’, नौकरी का लालच देकर युवती को बुलाया , फिर गोंडा में ASDM के अर्दली ने पार कर दी अश्लीलता की सारी हदें; VIDEO

Gonda News: गोंडा में एडीएम कार्यालय के अर्दली से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है. आरोप है कि उसने नौकरी का भरोसा देकर युवती को सरकारी आवास पर बुलाया और वहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया.

गोंडा में अपर उपजिलाधिकारी कार्यालय में तैनात 60 वर्षीय अर्दली हरिवंश शुक्ला पर युवती से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. आरोप है कि उसने नौकरी का झांसा देकर युवती को सरकारी आवास पर बुलाया था। घटना के दो वीडियो सामने आने के बाद डीएम नेहा शर्मा ने आरोपी को निलंबित कर दिया है.

क्या और कहां का है मामला?

यह घटना चेतना पार्क ऑफिसर्स कॉलोनी का है. साथ ही आपको बता दें कि ये मामला एक सप्ताह पुराना है. इंटरनेट पर वायरल वीडियो में युवती और एडीएम के अर्दली का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया. आरोपी हरदोई का रहने वाला है, जिसका नाम हरिवंश शुक्ला, जो 60 वर्षीय है. वह गोंडा अपर उपजिलाधिकारी प्रथम कार्यालय में तैनात है. इस पर कार्रवाई करते हुए डीएम नेहा शर्मा ने आरोपी अर्दली हरिवंश शुक्ला को सस्पेंड कर दिया.

युवती ने बताई वारदात की पूरी कहानी

परसपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले वह नौकरी के लिए आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची थी. वहां उसकी मुलाकात हरिवंश शुक्ला से हुई. युवती के मुताबिक, हरिवंश ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और उसका मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी.

पीड़िता के मुताबिक, हरिवंश ने उसे नौकरी के बहाने चेतना पार्क बुलाया और फिर सरकारी आवास पर ले गया. वहां उसने कमरे का दरवाजा बंद कर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं. विरोध करने पर चाकू दिखाकर कपड़े उतारने की कोशिश की. युवती किसी तरह वहां से बचकर निकली और दो दिन बाद डीएम से ऑनलाइन शिकायत की.

जान से मारने की धमकी दी

पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद से हरिवंश उसे फोन कर परेशान कर रहा है और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है. युवती ने प्रशासन से आरोपी को जेल भेजने की मांग की है. मामले में डीएम नेहा शर्मा ने हरिवंश शुक्ला को निलंबित कर उसकी फाइल सील करा दी है. साथ ही जांच की जिम्मेदारी एडीएम आलोक कुमार को सौंपी है. आपको बता दें कि 5 महीने बाद आरोपी रिटायर होने वाला है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Karnataka bus accident: गाय को बचाने के लिए अचानक धीमी हुई कार, पीछे से आ रही बस ने खोया नियंत्रण, CCTV में कैद हादसा

Karnataka bus accident: कर्नाटक के तुमकुरु जिले के कोराटागेरे तालुक में तुम्बाडी पेट्रोल पंप के…

Last Updated: November 21, 2026 19:53:47 IST

एक मैच खिलाते हैं और पांच बाहर बैठाते हैं… वैभव सूर्यवंशी के समर्थन में उतरे पूर्व कप्तान श्रीकांत

Vaibhav Suryavanshi News: पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी को…

Last Updated: November 21, 2026 19:08:26 IST

Nita Ambani Bharatnatyam: नीता अंबानी करने जा रही हैं खास डांस प्रस्तुति, गुलाबी लहंगे और मरून बिंदी में दिखा शाही अंदाज

Nita Ambani Bharatnatyam: नीता अंबानी ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन’ में भरतनाट्यम की…

Last Updated: November 21, 2026 17:36:35 IST

Jaipur husband wife dispute: 22 हजार रुपये के सूट को लेकर पति पत्नी में विवाद, गुस्से में पति ने जला दी सालभर की कमाई!

Jaipur husband wife dispute: जयपुर में 22 हजार रुपये के सूट को लेकर पति पत्नी…

Last Updated: November 21, 2026 16:58:56 IST

Dhams of Lord Vishnu: भगवान विष्णु के 5 दिव्य धाम कौन से हैं? जानिए वैकुंठ से तिरुपति तक का धार्मिक रहस्य

Dhams of Lord Vishnu: भगवान विष्णु के पांच प्रमुख दिव्य स्थानों में वैकुंठ, क्षीरसागर, श्वेतद्वीप,…

Last Updated: November 21, 2026 16:44:54 IST

Jaipur Maggi case: जयपुर में मैगी खाने के बाद दो बहनों की बिगड़ी तबीयत, 7 साल की पीहू की मौत, पुलिस ने जांच के लिए भेजे नमूने

Jaipur Maggi case: जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के मंगलम सिटी में घर पर बने…

Last Updated: November 21, 2026 16:20:53 IST