<

प्रेमिका के साथ रंगरलियां मना रहा था पति, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा और फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी से एक वीडियो वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ देखा और फिर जमकर विवाद हुआ.

Greater Noida Crime: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुई, जिसमें दो महिलाओं में जमकर मारपीट हो रही थी. कहा जा रहा है कि ये वीडियो बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौर सिटी 2 के 14th एवेन्यू का बताया जा रहा है. यहां एक फ्लैट में एक महिला का पति अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद था. किसी तरह पत्नी वहां जा पहुंची. वहां पहुंची पत्नी दोनों को साथ में देखकर आपा खो बैठी. पति के बीच ही दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसके बाद वे गौर सिटी-2 पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई.

पति से चल रहा था विवाद

इस बारे में गौर सिटी 2 पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि सेक्टर-168 निवासी महिला का उसके पति से विवाद चल रहा था. इसके कारण दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. दोनों के बीच किसी बात को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था और उसकी सुनवाई होनी थी. पत्नी कोर्ट में इंतजार करती रही और पति वहां पहुंचा ही नहीं. इस बात से नाराज पत्नी अपने पति के फ्लैट पर जा पहुंची क्योंकि वो जानना चाहती थी कि आखिर पति वहां क्यों नहीं पहुंचा?

जमकर हुई मारपीट

फ्लैट पर उसने देखा कि उसकी पति अपनी प्रेमिका के साथ है. इसको लेकर दोनों के बीच कुछ देर कहासुनी हुई और फिर दोनों में जमकर मारपीट होने लगी. झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे. इनमें से एक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. 

फ्लैट खाली कर रही थी गर्लफ्रेंड

पुलिस इस मामले में संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंची. पता चला कि वो फ्लैट पति की महिला मित्र का है. वो अपना फ्लैट खाली कर रही थी और उसने युवक को अपनी मदद के लिए बुलाया था. इसी दौरान वहां पर पत्नी पहुंच गई और उसने झगड़ा शुरू कर दिया. बहस धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई. विवाद के बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन किसी ने भी शिकायत नहीं दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें: मम्मी-मम्मी चिल्लाती रही महिला, पति बाल पकड़कर सड़क पर घसीटता रहा, रेवाड़ी में घरेलू हिंसा का वीडियो वायरल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Silver Price Today: आज देश के बड़े शहरों में 1 किलो चांदी का भाव, खरीदने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Silver Price Today 10 Oct 2026: अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो…

Last Updated: October 10, 2026 09:38:54 IST

IND VS WI: गंभीर को नहीं समझ आया वेस्टइंडीज का मास्टर प्लान? 249 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया; इन 3 कारणों से पलटा मैच

IND VS WI:. वेस्टइंडीज़ ने 250 रन का टारगेट चेज़ किया, जो ओवरऑल T20I हिस्ट्री…

Last Updated: October 10, 2026 09:03:17 IST

CJP Jantar Mantar Protest: स्कूल, बैंक, बाजार या शराब…आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? जानें यहां

Delhi CJP Protest What’s Open and Closed: CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी…

Last Updated: October 10, 2026 08:59:36 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, गाड़ी में तेल भरवाने से पहले देखें 10 शहरों की लिस्ट

UP Petrol Diesel Price Today 10 Oct 2026: यूपी में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट…

Last Updated: October 10, 2026 08:45:28 IST

Aaj ka Mausam 10 October 2026: सर्दी की दस्तक के बीच आसमान से बरसेगी आफत! यूपी-दिल्ली समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update 10 October 2026: मौसम विभाग ने जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर,…

Last Updated: October 10, 2026 08:26:36 IST