CAPF AC 2025 Result: UPSC ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट 7 अगस्त को जारी कर दिया. यूपी के लखनऊ जिले के नवीन त्यागी ने AIR 273 रैंक हासिल की. अब वह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में ग्रुप-A असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर सेवाएं देंगे.
UPSC
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट किया. लखनऊ जिले के रहने वाले नवीन त्यागी ने इस परीक्षा में AIR 273 हासिल की, जिससे परिवार और जिले में खुशी का माहौल है. इस परीक्षा में लिखित और पर्सनैलिटी टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर आयोग ने 350 उम्मीदवारों को ग्रुप-A असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर नियुक्त किया है.
नवीन त्यागी ने इस परीक्षा को पास करके अपने परिवार को गौरवान्वित महसूस कराया है. आपको बता दें कि नवीन ने केवी गोमतीनगर से पढ़ाई पूरी करने के बाद MNNIT इलाहाबाद से बीटेक किया. इसके बाद वह लगातार मेहनत करते रहे, जिससे उनका इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में चयन हुआ और अब वह CAPF असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित हो गए हैं.
उनके पिता का स्वर्गीय नरसिंह त्यागी थे. साथ ही उनका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम डॉक्टर नितिन त्यागी है. यह दिखाता है कि परिवार में पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाती है.
UPSC CAPF 2025 में चयनित उम्मीदवारों को BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सेवा करने का अवसर मिलेगा. हालांकि, अंतिम नियुक्ति उम्मीदवारों की पात्रता, उपलब्ध रिक्तियों और जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही की जाएगी. जानकारी के मुताबिक CAPF AC भर्ती के लिए 432 पद रिक्त थे, जिसमें 350 लोगों का चयन किया गया है.
यह खबर भी पढ़ें: Rahu Ketu Transit 2026: इस दिन से बदल जाएगी राहु, केतु की चाल, इन 4 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, रहना होगा बेहद सावधान
यह खबर भी पढ़ें: ‘तुम्हारे पास जीने के लिए सिर्फ छह महीने बचे हैं’; डॉ. ने अदनान सामी को दी चेतावनी! फिर पिता के एक रिएक्शन ने बचाई जान
यह खबर भी पढ़ें: ‘माधुरी के क्लोज-अप शॉट्स को ध्यान से देखते थे संजय दत्त’; साजन फिल्म के डायरेक्टर ने किया खुलासा
Greater Noida Wes Father Son Death: यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार, 30 अक्टूबर…
Bihar News: सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक अधिकारियों के…
Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के खिलाफ हाल ही में फतवा जारी…
Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में 70 हजार दर्शकों के पहुंचने की…
Bhojpuri Bhabhi Dance: भोजपुरी गीत 'ननदो हम त झार के चलब' पर खूबसूरत भाभी का…
MP Viral News: शिवपुरी के विजरावन में करवा चौथ पर व्रत न रखने से विवाद.…