<

जब एक ही दुल्हन से शादी करने पहुंचे दो सजे-धजे दूल्हे, फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा; बाराती हुए कन्फ्यूज

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. जहां दुल्हन एक थी और दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए. इसके बाद हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा.

UP News: क्या आपने कभी सुना है कि दुल्हन एक हो और दो दूल्हा बारात लेकर पहुंच जाए. जी हां कुछ ऐसा ही उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ. जब दो दूल्हे अलग-अलग बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे और दोनों ने दावा किया कि उनकी शादी उससे होनी थी. इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने पुलिस बुलाई तब पता चला कि दुल्हन नाबालिग है. फिर मामला और पेंचीदा हो गया. 

दुल्हन के पिता ने बताई पूरी कहानी

दुल्हन के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी छह महीने पहले शामली जिले के बाबरी गांव के निवासी 20 वर्षीय प्रदीप कुमार से तय हुई थी. हालांकि, शादी की तय तारीख से एक दिन पहले प्रदीप कुमार के भाई का निधन हो गया. इसके बाद दूल्हे के परिवार ने कहा कि वे दुल्हन के परिवार को बता देंगे कि शादी होगी या नहीं. पिता ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी. बहुत इंतजार करने पर भी दूल्हे के परिवार की तरफ से कोई सूचना नहीं मिली. 

फिर तय की दूसरी शादी

दुल्हन के परिवार वाले ने शादी की तैयारियां कर ली थी. इसलिए जब दूल्हे का कोई रिस्पॉन्स नहीं आया. तब दुल्हन के पिता ने मेरठ के मेडिकल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिग्गी गांव के निवासी आकाश के साथ अपनी लड़की की शादी तय कर दी. और बीते 10 मार्च यानी मंगलवार को बारात लाने की बात निश्चित हो गई. 

शादी वाले दिन पहुंच गए दो दूल्हे

मंगलवार के दिन शामली और मेरठ वाले दोनों दूल्हे एक साथ अपनी दुल्हन लेने लड़की के घर पहुंच गए. इसके बाद परिवारों के बीच कहा-सुनी हुई और गांव में अफरा-तफरी मच गई. 

पुलिस ने संभाला मोर्चा

खतौली पुलिस स्टेशन के एसएचओ दिनेश चंद ने बताया कि उपद्रव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद मामला बढ़ता देख चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी पहुंच गई. बाद में पता चला कि दुल्हन नाबालिग थी, जब परिवार से उसका प्रमाण पत्र या कोई दस्तावेज मांगा गया, तो परिवार नहीं दे पाया. इसके बाद लड़की को बाल कल्याण समिति अपने साथ ले गई, जहां टेस्ट के बाद ही लड़की की उम्र पता चलेगी. मामला बढ़ता देख दोनों बारात अपने घर वापस लौट गई. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price 4 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल का बड़ा उलटफेर! सस्ता हुआ सफर या बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:18:55 IST

Petrol Diesel Price Today 4 April: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी! राहत की खबर या महंगाई का नया झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:03:13 IST

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST