Avimukteshwaranand Saraswati: माघ मेला प्राधिकरण की तरफ से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस भेज कर शंकराचार्य होने का सबूत मांगा गया, इसपर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने की कड़ी प्रतिक्रिया दी है. देखें उनका जवाब.
Avimukteshwaranand Saraswati
Avimukteshwaranand Saraswati : प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. प्रशासन की तरफ से उनके शंकराचार्य होने का सबूत मांगा गया था. इस मामले पर अविमुक्तेश्वरानंद ने भी इसका कड़ा जवाब दिया है.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मेला प्राधिकरण की तरफ से मंगलवार को नोटिस भेजा गया था. नोटिस में कहा गया था कि आप कैसे खुद को ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं. जबकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है. वहीं अब इस नोटिस को जवाब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से दिया गया है.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि शंकराचार्य वही होता है, जिसे शेष तीन पीठों के शंकराचार्य मान्यता देते हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से इस नोटिस का आठ पन्नों में जवाब दिया गया है.
यह जवाब मेला प्राधिकरण की MailID से लेकर सेक्टर-4 में बने मेला प्राधिकरण के दफ्तर को भी भेज दिया गया है. जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की टीम में मेला प्रशासन को नोटिस देने गई थी तब कोई भी जिम्मेदार अफसर नोटिक का जवाब लेने के लिए नहीं मिला. इसके बाद गेट पर ही जवाब चिपका दिया गया.






पीएन मिश्रा ने कहा है कि वासुदवानंद ने गलत एफिडेविट देकर ऑडर लिया था. जस पर अब याचिका फाइज की जा चुकी है. नोटिस का जवाब दिया जा चुका है. जिन अधिकारियों ने नोटिस के जरिए यह भ्रम खड़ा किया उनपर कार्रवाई की जाएगी.
Pune University News: पुणे की MIT-ADT यूनिवर्सिटी में एक छात्रा बिजली गुल होने के कारण…
Weather Update 24 November 2026:मंगलवार को राजधानी दिल्ली में आसमान काफी हद तक साफ़ रहेगा.…
Aaj Ka Love Rashifal 24 November 2023 Today Love Horoscope दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…
Petrol Diesel Price Today 24 November 2026: सोमवार को, हरदीप सिंह पुरी ने दोहराया कि…
Jehanabad Viral Video: जहानाबाद के सरकारी स्कूल से शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो…
Ramayana Box Office Collection Day 19: फिल्म ने तीसरे सोमवार यानी 19वें दिन सभी भाषाओं…