Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पवन सिंह के हाथ में माइक होता है और राजा भैया अचानक उनके हाथ से माइक छीन लेते हैं और फिर माफी मांगते हैं.
राजा भैया और पवन सिंह
Watch Video: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में आयोजित एक रामकथा का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस कार्यक्रम में कुंडा विधायक राजा भैया और भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता-गायक पवन सिंह एक साथ मंच पर मौजूद थे. सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन तभी राजा भैया ने ऐसा कदम उठाया कि वहां मौजूद लोग भी उनका अंदाज देखने लगे. उन्होंने पवन सिंह को दिया हुआ माइक अचानक वापस ले लिया और मंच से एक जरूरी बात कहने लगे.
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि पवन सिंह मंच पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद ले रहे हैं. इसी बीच राजा भैया उन्हें माइक देते हैं और कुछ कहने का इशारा करते हैं. पवन सिंह बोलना शुरू करने ही वाले होते हैं कि राजा भैया को अचानक कार्यक्रम से जुड़ी एक बात याद आ जाती है. इसके बाद वह पवन सिंह के हाथ से माइक वापस लेते हैं और मंच से अपनी बात रखते हैं. राजा भैया बताते हैं कि कार्यक्रम में मौजूद धनंजय सिंह और प्रिंसु का परिचय कराना छूट गया है. इस चूक के लिए वह सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगते हैं.
😱 OMG राजा भैया अचानक पवन सिंह के हाथ से माइक छीन कर बोले. 💀 Pawan Singh’s attitude on stage is no secret to people from Bihar and UP. #Rajabhaiya #pawansingh https://t.co/HHlyZv4veA
— W𝐢𝐬𝐝𝐨𝐦 Of 𝘽𝙝𝙖𝙧𝙖𝙩 (@WisdomofBharat1) November 19, 2026
राजा भैया ने मंच से साफ कहा कि अतिथियों के नाम लिखने में गलती हुई थी लेकिन इस चूक की जिम्मेदारी उनकी भी है. इसलिए उन्होंने इसे अपनी गलती मानते हुए खेद जताया. दरअसल, रामकथा के आयोजन में धनंजय सिंह और प्रिंसु भी मौजूद थे लेकिन कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के परिचय में उनके नाम नहीं लिए जा सके थे. राजा भैया का यह अंदाज कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.
राजा भैया के माफी मांगने के बाद पवन सिंह ने दोबारा माइक संभाला. इसके बाद उन्होंने अपनी संगीत टीम से ‘ए स्केल’ लगाने को कहा. मंच पर हुई यह छोटी-सी घटना अब सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा बन गई है. वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स राजा भैया के अचानक माइक वापस लेने वाले अंदाज पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग उनकी इस बात की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग चुटकी ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें: कितने पढ़े-लिखे हैं आजम खान? कहां से ली LLB की डिग्री, कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
Devuthni Ekadashi 2026 kab Hai: देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी. इसे…
नोएडा (उत्तर प्रदेश) [भारत], 18 नवंबर: जब किसी उद्यमी के इरादे सूरज की तरह अटल…
Delhi Rishikesh Namo Bharat Corridor: दिल्ली-एनसीआर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले लोगों की खुशखबरी…
Dev Uthani Ekadashi 2026 Vrat Katha: जानें देवउठनी एकादशी की पौराणिक कथा, पूजा विधि, महत्व,…
Pakistan Dawood Hideout:अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर FBI के पूर्व अंडरकवर ऑपरेटर कामरान फरीदी…
Female Social Media Influencer: दिल्ली के मधु विहार में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से मिलने चेन्नई…