<

UP में कई IPS अफसरों का ट्रांसफर, चारू निगम को PAC गाजियाबाद की जिम्मेदारी, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Uttar Pradesh IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए शासन ने 35 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. चारू निगम को 47वीं वाहिनी PAC, गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है. इसके अलावा कई DCP, SP और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती बदली गई है. 2022 बैच समेत 2016 से 2021 बैच के कई IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.

Uttar Pradesh IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है. शासन की ओर से 35 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इस तबादला सूची में DCP, SP, अपर पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. कई अधिकारियों को एक शहर से दूसरे शहर भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस मुख्यालय, CID, साइबर और अभिसूचना से जुड़े पदों पर तैनाती दी गई है.

चारू निगम को मिली PAC की कमान

2014 बैच की IPS अधिकारी चारू निगम का भी तबादला किया गया है. उन्हें अब सेनानायक, 47वीं वाहिनी PAC, गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. चारू निगम इससे पहले पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, लखनऊ के पद पर तैनात थीं. इससे पहले भी उनका नाम यूपी पुलिस के तबादला आदेशों में सामने आ चुका है.

इन अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती

श्रवण कुमार सिंह को DCP कानपुर नगर से DCP गौतमबुद्धनगर भेजा गया है. प्रमोद कुमार को DCP पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से SP साइबर मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है. रवि शंकर निम को DCP गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 2वीं वाहिनी SSF, गोरखपुर भेजा गया है. अतुल शर्मा-II को DCP आगरा से SP अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ, सोनम कुमार को DCP आगरा से DCP प्रयागराज और रविन्द्र कुमार को DCP कानपुर नगर से DCP आगरा भेजा गया है. नीरज कुमार पाण्डेय को DCP प्रयागराज से SP पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज बनाया गया है. ममता रानी चौधरी को DCP लखनऊ से SP CID, लखनऊ और मो. इरफान अंसारी को SP पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज से SP CID, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है. वहीं साद मिया खां को DCP गौतमबुद्धनगर से DCP आगरा और सैय्यद अली अब्बास को DCP आगरा से DCP गौतमबुद्धनगर भेजा गया है.

अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी बदलाव

श्रुति श्रीवास्तव का तबादला अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज किया गया है. विक्रम दहिया को अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली भेजा गया है. आयुष श्रीवास्तव अब SP नगर, जौनपुर से SP नगर, उन्नाव की जिम्मेदारी संभालेंगे. राजेश गुनावत को सहायक पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त, वाराणसी बनाया गया है. वहीं अनंत चन्द्रशेखर को अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली से SP नगर, जौनपुर भेजा गया है.

2022 बैच के IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में 2022 बैच के कई IPS अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है. इनमें देवेश चतुर्वेदी, विवेक तिवारी, सुमित सुधाकर रामटेक, अरीबा नोमान, मनोज कुमार यादव, रिजुल, गौतम राय और मोविस टांक शामिल हैं. इन अधिकारियों की नई तैनाती क्रमशः अंबेडकरनगर, बाराबंकी, संभल, कानपुर नगर, आगरा, गाजियाबाद, बिजनौर और सोनभद्र में की गई है. इसके अलावा 2016 से 2021 बैच के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां मिली हैं. इनमें जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कपिल देव सिंह, ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, बलवंत कुमार चौधरी, अभय नाथ त्रिपाठी, हरेन्द्र कुमार और राजेश कुमार पाण्डेय समेत कई IPS अधिकारी शामिल हैं. इस फेरबदल के साथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.

sharma ranjana

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST