<

UP Silver Price Today: बढ़ा या घटा? जानें आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट

UP Chandi Ka Bhav: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम समान बने हुए हैं. लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, कानपुर, गाजियाबाद और नोएडा में 10 ग्राम चांदी का भाव ₹2,650 दर्ज किया गया है. वहीं, 100 ग्राम चांदी की कीमत ₹26,500 है.

UP Chandi Ka Bhav: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी वायदा दोपहर तक 0.04% या 91 रुपये गिरकर 2,53,022 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. पिछले कारोबारी दिन यह 2,53,113 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.  इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी 2,52,340 रुपये प्रति किलोग्राम थी. जो दोपहर तक बढ़कर 2,50,163 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. तो चलिए जानते हैं की यूपी के प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव कितना है.GoodReturns की रिपोर्ट के अनुसार, आज चांदी की कीमत 10,000 रुपये गिरकर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. 

UP के शहरों में चांदी के ताजा भाव

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम समान बने हुए हैं. लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, कानपुर, गाजियाबाद और नोएडा में 10 ग्राम चांदी का भाव ₹2,650 दर्ज किया गया है. वहीं, 100 ग्राम चांदी की कीमत ₹26,500 है, जबकि 1 किलो चांदी का भाव ₹2,65,000 चल रहा है. सभी शहरों में कीमतों में कोई अंतर देखने को नहीं मिला, जिससे साफ है कि बाजार में चांदी की दरें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं.

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
लखनऊ ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
मेरठ ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
अयोध्या ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
कानपुर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
गाजियाबाद ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
नोएडा ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000

पिछले दिन चांदी का क्या भाव था?

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली के बुलियन मार्केट में कीमती मेटल के भाव 2 परसेंट तक बढ़ गए। चांदी का भाव 6,000 रुपये या 2.34 परसेंट बढ़कर 2,62,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट चांदी का भाव 0.35 परसेंट गिरकर $80.46 प्रति औंस हो गया.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST