<

जब पंचायत भवन बना ‘प्रेम का अड्डा’, वैलेंटाइन डे मनाते पकड़े गए सचिव, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) जिले का एक वीडियो (Video Viral On Social Media) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसन हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है.

The Panchayat Secretary Got Caught:  उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जिम्मेदार पद पर तैनात सरकारी कर्मचारी ने कार्यालय की गरिमा को दरकिनार कर दिया है. दरअसल, यह पूरा मामला जलालपुर तहसील क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत का है, जहां के पंचायत भवन में पंचायत सचिव को ‘वैलेंटाइन डे’ मनाते हुए पाया गया है. फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. 

आखिर क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 14 फरवरी की बताई जा रही है. जहां,  ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि सरकारी कार्यों के लिए बने पंचायत भवन में कुछ निजी गतिविधियां चल रही हैं. तो वहीं, जब ग्रामीण वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि पंचायत सचिव कार्यालय के अंदर ही वैलेंटाइन डे का जश्न मना रहे थे. इसके साथ ही  ग्रामीणों ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा और साथ ही वीडियो की चारों तरफ चर्चा की जा रही है. 

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा

ग्रामीणों का आक्रोश और वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि जिस स्थान पर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण होना चाहिए, वहां व्यक्तिगत मनोरंजन और उत्सव मनाया जा रहा था.

तो वहीं, गुस्साए स्थानीय लोगों ने गंभीरआरोप लगाते हुए कहा कि सचिव ज्यादातर कार्यालय समय में गायब रहते हैं, लेकिन निजी आयोजनों के लिए सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं. तो वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और पंचायती राज विभाग की कार्यशैली पर भी कई गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं. 

उच्च अधिकारियों ने संज्ञान में लिया पूरा मामला

वीडियो का संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. जहां, अंबेडकर नगर के प्रशासनिक सूत्रों ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी भवनों का इस्तेमाल सिर्फऔर सिर्फ आधिकारिक कार्यों के लिए ही किया जा सकता है. 

फिलहाल, यह घटना दर्शाती है कि कैसे कुछ लोक सेवक अपने पद और सरकारी संपत्ति की मर्यादा को भूलकर आचरण करते हैं, जिससे पूरे विभाग की छवि धूमिल हो जाती है.

Darshna Deep

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST