Fathehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवती ने अपने सगे मौसा (Uncle) के साथ रहने की जिद को लेकर सड़क पर जमकर हंगामा (High Voltage Drama) किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है.
प्यार में पागल युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Fatehpur Shocking Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के शादीपुर इलाके से बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां, थरियांव क्षेत्र की एक युवती अपने मौसा के घर पहुंच गई और उनके साथ रहने की जिद करने लगी. जानकारी के मुताबिक, करीब 18 महीने पहले जब युवती अपनी मौसी की डिलीवरी के समय मदद करने आई थी, तभी उसका अपने मौसा के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था. इतना ही नहीं, तीन महीने पहले जब इस रिश्ते का पता मौसी को चला, तो उन्होंने युवती के आने-जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी. लेकिन, सोमवार को युवती बिना बताए 18 किलोमीटर का सफर तय कर फिर से मौसा के घर पहुंच गई, जहां मौसी ने उसे घर में घुसने से साफ मना कर दिया, जिसके बाद सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया.
युवती के इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वीडियो साफ तौर से देखा जा सकता है कि युवती कैसे चीख-चीख कर कह रही है कि वह अपने मौसा के साथ पत्नी बनकर रहना चाहती है और उसे अपनी मौसी के साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं है. इसके अलावा जब परिजनों ने उसे जबरन पकड़कर ऑटो में बैठाने की कोशिश की, तो वह चिल्लाते हुए ऑटो से कूदकर भागने लगी. तो वहीं, इस नजारे को देखने के लिए सड़क पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को कोतवाली चलने का निर्देश दिया, लेकिन युवती के अड़ियल रवैये और रोने-चिल्लाने की वजह से वहां काफी देर तक हंगामा ऐसे ही चलता रहा.
तो वहीं, इस पूरे मामले में मौसी ने जानकारी देते हुए बताया कि पति और भांजी के बीच अवैध संबंधों की जानकारी होने के बाद भी घर में कलह बढ़ गई थी और पति ज्यादातर उनके साथ मारपीट करते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने आगे बताया कि युवती ने सरेआम धमकी देते हुए कहा था कि अगर उसे उसके मौसा से अलग किया गया, तो वह अपनी जान तक दे देगी. साथ ही उसने यह भी कहा कि ‘दो पत्नियां एक साथ रह सकती हैं’.
हालांकिं, इस पूरे मामले में शहर कोतवाल श्रवण सिंह के मुताबिक, पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित में किसी भी तरह की कोई भी शिकायत नहीं दी गई है. फिलहाल, परिजन युवती को समझा-बुझाकर अपने साथ ले गए हैं, लेकिन इलाके में इस प्रेम प्रसंग और हंगामे की चर्चा चारों तरफ हो रही है.
KKR vs LSG Predicted Playing XI: IPL 2026 में केकेआर की टीम का प्रदर्शन अभी…
Indore Nagar Nigam Video: इंदौर नगर निगम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें…
Electric Vehicles: BMW India ने 2026 की पहली तिमाही में 4,567 वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री…
Mughal Harem Truth: मुगल हरम, मुगल काल का एक ऐसा रहस्य है,जिसको लेकर अलग-अलग लोगों…
Bijnor Thief Arrest News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार…
Khawaja Asif controversial Statement: अमेरिका और ईरान के युद्ध विराम के बीच पाकिस्तान के रक्षा…