Varanasi Hotel Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां होटल के कमरे में एक युवक-युवती का शव मिला है. कहा जा रहा है कि पहले युवक ने युवती की हत्या की और फिर खुद की जिंदगी खत्म कर ली.
वाराणसी के होटल में कपल की मौत
Varanasi Hotel Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक होटल के कमरे से युवक और युवती के शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बाबतपुर स्थित केजे इंटरनेशनल होटल में सोमवार, 16 नवंबर को दोनों के शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम होटल पहुंची और कमरे को जांच के लिए सुरक्षित कराया. मृतकों की पहचान 20 वर्षीय जय विकास केसरी और 23 वर्षीय प्रिया केसरी के रूप में हुई है. जय विकास वाराणसी के भिखारीपुर, डीएलडब्ल्यू इलाके का रहने वाला था. वहीं प्रिया बसनी की निवासी थी.
कमरे की स्थिति देखकर पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया. जांच के दौरान युवती के गले पर चाकू से हमला किए जाने के निशान मिले. वहीं, युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. इस दृश्य ने मामले को और गंभीर बना दिया. दोनों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कादयान और अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र ने होटल के कमरे का निरीक्षण किया. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए, ताकि मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके. पुलिस की शुरुआती थ्योरी के मुताबिक, युवक ने कथित तौर पर पहले युवती पर चाकू से हमला किया और बाद में आत्महत्या कर ली.
जांच में सामने आया है कि जय विकास और प्रिया आपस में रिश्तेदार थे. बताया जा रहा है कि युवक, युवती की बहन का देवर था. ऐसे में पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि दोनों होटल में किस वजह से पहुंचे थे और उनके बीच किसी तरह का विवाद तो नहीं हुआ था. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल से मिले सबूत, फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
अमेरिका ने PERM नियम सख्त करने का प्रस्ताव दिया है. कंपनियों को 90 दिन भर्ती…
MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। चेन्नई सुपर…
Watch Video: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है.…
बजट 2027 से पहले BKS ने PM-KISAN की रकम बढ़ाने, दालों की 100% खरीद और…
IND vs NZ 1st Test Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट 19 नवंबर…
Watch Video: पाकिस्तानी इंटरनेट पर्सनैलिटी चाहत फतेह अली खान का लाइटर स्टंट वीडियो वायरल हो…