<

देहरादून में 14 लाख मामले में पकड़े गए दो और आरोपी, बजरंग दल कार्यकर्ता भी गिरफ्तार; हैरान कर देगा मामला

Uttarakhand Crime: देहरादून में हाल ही में एक लूट को अंजाम दिया गया था. इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को पकड़ा गया है. वहीं लूटे गए 14 लाख रुपयों में से 3 लाख से ज्यादा बरामद कर लिए गए हैं.

Uttarakhand Crime: देहरादून में प्लॉट खरीदने के लिए नकदी लेकर निकले लोगों को रास्ते में घेरकर लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. करीब 14 लाख रुपये की इस वारदात में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी भी शामिल है. पुलिस ने दोनों के पास से लूट की रकम के 82 हजार रुपये बरामद किए हैं. इस मामले में अब तक 7 आरोपी पकड़े गए हैं.

प्लॉट के सौदे के लिए जा रहे थे

पुलिस के मुताबिक, घटना 7 नवंबर की है. राजेश कुमार सोनी अपने साथियों दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविंदर के साथ प्लॉट खरीदने के सिलसिले में 14 लाख रुपये लेकर जा रहे थे. इसी दौरान पटेलनगर इलाके में इंद्रेश अस्पताल के नजदीक कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया. आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और नकदी से भरा बैग छीनकर मौके से भाग निकले. पीड़ित राजेश की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया.

ये पांच आरोपी पहले हुए गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गईं. सुराग जुटाने के बाद पुलिस ने 9 नवंबर को सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया. इनके पास से लूटे गए 1.50 लाख रुपये मिले. इसके अगले दिन यानी 10 नवंबर को पुलिस ने कर्ण यादव और सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू को भी दबोच लिया.

गुप्तकाशी में छिपे थे दो फरार आरोपी

वारदात के बाद से ही सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत पुलिस की पकड़ से बाहर थे. उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी. पुलिस ने सर्विलांस और दूसरे जांच माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों की लोकेशन रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी में तलाश की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय सिद्धांत बडोनी खुड़बुड़ा मोहल्ले का रहने वाला है. वहीं 25 वर्षीय दीपक सिंह शेखावत एमडीडीए कॉलोनी, लक्ष्मण चौक का रहने वाला है. तलाशी के दौरान सिद्धांत के पास से 40 हजार रुपये और दीपक के कब्जे से 42 हजार रुपये बरामद किए गए.

अब तक कितने रुपये बरामद?

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सभी आरोपियों से कुल 3.02 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. हालांकि शुरुआती तौर पर 14 लाख रुपये की लूट की शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य पहलुओं और बाकी रकम के बारे में जानकारी जुटा रही है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं IAS आन्जनेय कुमार सिंह? जिन्होंने आजम खान के अंपायर को किया था खत्म; अब 40 करोड़ की सरकारी जमीन के फैसले से मचा हड़कंप

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Sania Mirza: क्या सानिया मिर्जा की जिंदगी में हुई नए प्यार की एंट्री? फराह खान के सामने रिलेशनशिप स्टेटस पर तोड़ी चुप्पी

Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग हो चुकी…

Last Updated: November 11, 2026 18:03:56 IST

घुटनों पर बैठे अर्शदीप सिंह, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को पहनाई अंगूठी, न्यूजीलैंड में क्रिकेटर ने यूं रचाई सगाई, देखें तस्वीरें

Arshdeep Singh Samreen Kaur Engagement: भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड दौर के…

Last Updated: November 11, 2026 18:01:49 IST

नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाना होगा आसान, एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी; जानें नया रूट और स्टेशन

Noida Metro: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर आसान होने वाली है. केंद्र सरकार…

Last Updated: November 11, 2026 17:58:34 IST

अफेयर का राज खुलने का डर बना हत्या की वजह! विवाहित महिला और किशोर प्रेमी ने छात्र को उतारा मौत के घाट

Telangana Crime News: तेलंगाना के खम्मम जिले में एक टीचर और एक छात्र ने मिलकर…

Last Updated: November 11, 2026 17:32:17 IST

IPL 2027: हार्दिक पांड्या के जाने के बाद मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन? रोहित, सूर्या और तिलक रेस में

IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं और अर्शदीप…

Last Updated: November 11, 2026 17:25:10 IST

Kal Ka Rashifal 12 November 2026: गुरुवार को इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Kal Ka Rashifal 12 November 2026: गुरुवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 11, 2026 16:24:17 IST