<

घर के बाथरूम में छिपा बैठा था गुलदार, अंदर का नजारा देखकर परिवार के उड़ गए होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Uttarakhand leopard attack: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के सुमाड़ी बाजार में एक गुलदार कुत्ते का पीछा करते हुए घर के बाथरूम में घुस गया. उसने पालतू कुत्ते पर हमला किया. लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की.

Uttarakhand leopard attack: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार की दहशत अब रिहायशी घरों तक पहुंचने लगी है. रुद्रप्रयाग जिले के सुमाड़ी बाजार में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. यहां एक गुलदार कुत्ते का पीछा करते हुए एक घर के अंदर घुस गया और उसे दबोचकर बाथरूम में ले गया. घर के भीतर गुलदार की मौजूदगी देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए. गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने सूझबूझ दिखाई और बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई.

कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसा गुलदार

यह घटना रुद्रप्रयाग जिले के सुमाड़ी बाजार की है. जानकारी के मुताबिक, दिनेश थपलियाल के घर में अचानक एक गुलदार घुस आया. इस दौरान उसने घर में मौजूद पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया. गुलदार कुत्ते को दबोचकर बाथरूम के अंदर ले गया. घर के भीतर जंगली जानवर की मौजूदगी से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई. अचानक सामने आए इस खतरे को देखकर हर कोई घबरा गया.

बाथरूम का दरवाजा बंद कर अंदर किया कैद

गुलदार को बाथरूम में देखकर घर के लोगों और आसपास मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाई. उन्होंने किसी तरह बाहर से बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया, जिससे गुलदार अंदर ही फंस गया. इसके बाद तत्काल वन विभाग को घटना की सूचना दी गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घर के भीतर गुलदार के मौजूद होने की खबर से पूरे सुमाड़ी बाजार में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और गुलदार को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की. सहायक उप वन संरक्षक डॉ. दिवाकर पंत के मुताबिक, घटनास्थल पर पिंजरा लगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है. ऐसे में गुलदार को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दूसरे विकल्पों पर काम किया जा रहा है.

कई दिनों से इलाके में दिखाई दे रहा था गुलदार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुमाड़ी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से गुलदार की आवाजाही देखी जा रही थी. अब घर के भीतर घुसकर कुत्ते पर हमला करने की घटना के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों को खासतौर पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा की फिक्र सता रही है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इलाके में पिंजरा लगाने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

Aaj Ka Love Rashifal 16 November 2026: लव पार्टनर करेगा प्यार का इजहार, घर आएगा रिश्ता; पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 16 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (16 नवंबर,…

Last Updated: November 15, 2026 18:22:03 IST

मौत के बाद नहीं, जीते जी होगी तेरहवीं, 80 साल के बलजोर ने 900 लोगों को दिया भोज का न्योता

Baghpat News: बागपत के जोहड़ी गांव में 80 वर्षीय बलजोर ने अपनी तेरहवीं का आयोजन…

Last Updated: November 15, 2026 17:54:42 IST

गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप तो बेजुबानों पर उतारा गुस्सा, कुत्तों की बेरहमी से हत्या, वीडियो कॉल पर दिखाया खौफनाक मंजर

Kolkata Crime News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित जादवपुर के बिक्रमगढ़ इलाके में ब्रेकअप से…

Last Updated: November 15, 2026 17:39:41 IST

Muslim woman Chhath Puja: मजहब की दीवार से ऊपर आस्था, 21 साल से छठी मैया की आराधना कर रही हैं मुस्लिम महिला

Muslim woman Chhath Puja: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में रहने वाली मुस्लिम…

Last Updated: November 15, 2026 16:58:27 IST

Bihar Crime: दोस्ती के नाम पर मौत का खेल! घर से बुलाकर 19 साल के युवक को मारी 3 गोलियां, तालाब में मिला शव

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 15, 2026 16:46:38 IST

Cyclone Akwan: एक महीने के अंदर तीसरा साइक्लोन, बंगाल की खाड़ी में फिर मचेगी तबाही? IMD ने जारी किया अलर्ट; इन राज्यों में भारी बारिश का खतरा

Cyclone Akwan: साइक्लोन मंगलवार को आगे बढ़ेगा. डिपार्टमेंट के मुताबिक, एक डीप डिप्रेशन बनने के…

Last Updated: November 15, 2026 16:16:34 IST