Rudprapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर (Rudrapur) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिससे देखने के बाद लोगों में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है.
उत्तराखंड के रुद्रपुर में युवक को नमाज़ पढ़ना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Rudrapur Viral Video: उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक विवादित मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा जिससे देखने के बाद लोगों में जमकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, रुद्रपुर के एक खुले स्थान पर नमाज पढ़ रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई. जहां, यह घटना अटरिया मंदिर मेले के पास की बताई जा रही है, एक शख्स अपनी नामाज पढ़ रहा था. हालांकि, आरोप है कि नमाज पढ़ते देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी गई.
तो वहीं, इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट की तस्वीरें साफ तौर से देखी जा सकती है. इतना ही नहीं, इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अटरिया मंदिर मेले के प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसे वहां से हटाया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है और लोग सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तेजी से मांग कर रहे हैं.
फिलहाल, इस मामले में पुलिस प्रशासन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और उसकी बारीकी से जांच की जा रही है. इतना ही नहीं, पुलिस प्रशासन ने आगे कहा कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान देने की भी अपील की गई है. पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के बाद वीडियो में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस पूरी घटना का एक फिलहाल सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नमाज पढ़ रहे शख्स के साथ बदसलूकी और हाथापाई की तस्वीरें साफ तौर से देखी जा सकती हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय समुदाय और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तीखी प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है. जहां, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया. जिसपर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे वीडियो के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और कानून हाथ में लेने वाले व्यक्ति की पहचान क्या है.
Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…
Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…
Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…
CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्ष की…
Amritsar Panchayat Strange Rule: अमृतसर के अडलीवाल गांव में पंचायत का अजीब नियम! प्यार करने…
इन दिनों अनुपमा सीरियल का हाल बेहाल है. इसको लेकर मेकर्स कुछ नया ट्राय करने…