<

कम कीमत में करना चाहते हैं एडवेंचर बाइक का सपना पूरा, ये 4 बाइकें रहेंगी आपके लिए बेस्ट और किफायती

युवाओं में तो एडवेंचर बाइकों का खासा क्रेज रहता है. आज हम आपको कुछ ऐसी एडवेंचर बाइकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से बिना जेब पर बहुत ज्यादा बोझ डाले हुए घर ला सकते हैं.

Affordable adventure bikes in India: अन्य देशों के मुकाबले भारत में भी एडवेंचर और स्पोर्ट्स बाइकों को लेकर कुछ कम क्रेज नहीं है. भारत में भी बहुत से लोग एडवेंचर बाइक लेना का शौक रखते हैं. हालांकि, कीमत ज्यादा होने के कारण कुछ लोग इसे अफॉर्ड नहीं कर पाते हैं. दरअसल, लोगों में एडवेंचर बाइकों को लेकर एक धारणा बन गई है कि यह बाइकें बहुत महंगी आती हैं. जबकि ऐसा नहीं है कुछ बाइक कंपनियां आपको किफायती दामों में भी एडवेंचर बाइकों से राइड करने का सपना पूरा करा रही हैं. 

युवाओं में तो एडवेंचर बाइकों का खासा क्रेज रहता है. आज हम आपको कुछ ऐसी एडवेंचर बाइकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से बिना जेब पर बहुत ज्यादा बोझ डाले हुए घर ला सकते हैं.  

1. Xpulse 210

हीरो की Xpulse आपको 210 सीसी के इंजन के साथ एक अच्छी और दमदार एडवेंचर बाइक दे रहा है. यह बाइक आपको 1,62,075 से 1,71293 के बीच के एक्सशोरूम के प्राइज पर देखने को मिल सकती है. यह एडवेंचर बाइक कुल 2 वैरिएंट्स और 4 कलर में आती है. पर्फॉमेंस में यह बाइक 24.6 एचपी की पावर देने के साथ ही 20.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है. इस बाइक में आप 6 स्पीड गेयर बॉक्स का मजा ले सकते हैं. 

2. TVS Apache RTX 300

टीवीएस ने हाल ही में एडवेंचर बाइक सेगमेंट में एंट्री लेकर Apache RTX 300 को लॉन्च किया है. यह बाइक 1.99 लाख की एक्सशोरूम के साथ आपको ट्रैक्शन कंट्रोल और 6 गियरबॉक्स की भी सुविधा देता है. यह बाइक आपको 35 hp कर पावर देने के साथ ही अच्छी दमदार पर्फॉमेंस मिलती है. यह बाइक 299 सीसी के इंजन के साथ आती है. 

3. Kawasaki KLX230

अगर आप सस्ते में एडवेंचर बाइक का मजा लेना चाहते हैं तो ऐसे में कावास्की की KLX230 एडवेंचर बाइक आपके लिए काफी किफायती रहने वाली है. यह बाइक महज 1.84 लाख की एक्सशोरूम कीमत के साथ आती है, जो खासतौर पर ऑफरोडिंग को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है.  

4. KTM Adventure 250

KTM Adventure 250 एक प्रीमियम एडवेंचर बाइक है, जिसकी कीमत 2.40 लाख रुपये एक्सशोरूम है. यह बाइक 249 सीसी में आती है, जिसमें आपको ऑफरोडिंग के साथ-साथ कई अन्य आधुनिक फीचर्स भी दिए जाते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price: यू-टर्न ले गए पेट्रोल-डीजल के दाम! यूपी में राहत या फिर खर्चा बढ़ने का अलर्ट?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:35 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में आज बड़ा धमाका! आपकी जेब को राहत या महंगाई का तूफान?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:00 IST

Mobile Missing During IPL 2026 Match: चेन्नास्वामी स्टेडियम में हुई रनों की बौछार, बाहर किसने किए 25 मोबाइल फोन पार?

Mobile Missing During IPL 2026 Match: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…

Last Updated: March 31, 2026 06:35:10 IST

Today Weather: अगले 24 घंटे ‘डेंजर जोन’! दिल्ली से बिहार तक तूफानी बारिश; IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: देशभर में इस बार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा…

Last Updated: March 31, 2026 06:29:43 IST

RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आज, ऐसे करें आसानी से चेक

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: March 31, 2026 06:23:23 IST

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

RBSE 12th Result 2026 Live Updates: बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान 31 मार्च को सुबह…

Last Updated: March 31, 2026 06:21:45 IST