<

जल्द ऑटो मार्केट में दस्तक देगी Bajaj Pulsar 125, लॉन्च से पहले शोरूम में आई नजर, देखें डिटेल्स

बजाज पल्सर 125 जल्द मार्केट में लॉन्च होने वाली है. हालांकि ललॉन्च से पहले ही बाइक डीलरशिप में पहुंचने लगी है. इसका लुक पहले से बेहतरीन होगा. इसके फीचर्स और डिजाइन की जानकारी भी सामने आई हैं.

Bajaj Pulsar 125: अगर आप बजट सेगमेंट में नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बजाज पल्सर 125 खरीद सकते हैं. बजाज ऑटो ने 2026 बजाज पल्सर 150 लॉन्च के साथ क्लासिक पल्सर लाइनअप को अपडेट किया था, जो 2010 के बाद पहली बार बड़ा अपडेट था. अब कंपनी इसी अपडेट में बजाज पल्सर 125 को लाई है. हालांकि अभी ये बाइक ऑफिशियली लॉन्च नहीं है लेकिन बजाज पल्सर 125 के अपडेटेड मॉडल डीलरशिप पर पहुंचने लगे हैं. हाल ही में कंपनी ने इस बाइक की डिजाइन और फीचर्स की जानकारी सामने आई है.

कैसी है Bajaj Pulsar 125 की डिजाइन?

जानकारी के अनुसार  क्लासिक पल्सर सीरीज बजाज की सबसे सफल मोटरसाइकिल रेंज में से एक है. इस लाइनअप में पल्सर 220, पल्सर 150 और पल्सर 125 शामिल हैं. सेमी फेयर्ड पल्सर 220 के लुक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. वहीं बीते महीने में पल्सर 150 को लॉन्च किया गया था, जो नए फ्रंट फेस और डिजाइन में अपडेट किया गया था. अब बजाज पल्सर 125 में भी काफी हद तक ऐसे ही बदलाव देखने को मिल रहे हैं. 2026 पल्सर 125 में नया फेसिया और अपडेटेड हेडलाइट सेटअप देखने को मिल रहा है. पल्सर 125 में पहली बार एलईडी हेडलाइट दी गई हैं. इसका लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम होगा. 

कैसा है पावरट्रेन?

बजाज पल्सर 125 के नए मॉडल में 124.38 सीसी का ट्विन स्पार्क का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजवन दिया गया है. ये इंजन 11.8 पीएस की पावर और 10.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये बाइक होंडा SP125 और हीरो ग्लैमर को जबरदस्त टक्कर देती है. 

मिलेंगे ये फीचर्स

अगर इस बाइक में मिलने वाले फीचर्स की बात करें, तो इसमें किक स्टार्ट, इंजन किल स्विच, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इल्यूमिनेटेड स्विचगियर  जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें एलईडी टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जो इसको प्रीमियम लुक देते हैं. एलईडी टेललाइट पहले की तरह ही है. जानकारी के अनुसार, फ्यूल टैंक, साइड बॉडी पैनल और इंजन काउल पर नए काउल देखने को मिल सकते हैं. इसमें पहले की तरह ही टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर, फ्रंट डिस्क, रियर ड्रम ब्रेक और 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. हालांकि अभी इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Mughal Emperor Haram: मुगलों के हरम में कहां से लाई जाती थीं खूबसूरत लड़कियां, क्या इनसे संबंध भी बनाते थे राजा

Mughal Emperor Haram: बेहश यहां पर खूबसूरत महिलाओं-युवतियों को लाया जाता था. बावजूद इसके मुगल…

Last Updated: April 10, 2026 15:22:38 IST

IRCTC Next-Gen Trains: वंदे भारत भी पड़ जाएगी फीकी! 220 की रफ्तार से दौड़ेगी ये नई ‘सुपर’ ट्रेन, जानें क्या है खास?

Indian Railway Next-Gen Trains: वंदे भारत के बाद अब तैयार हो जाइए बुलेट जैसी रफ्तार…

Last Updated: April 10, 2026 15:23:35 IST

चोरी ऊपर से सीनाजोरी! स्कूटी पर बैठी बेटी पर हमले के लिए दौड़े पालतू कुत्ते, पिता ने किया बचाव तो मालिक ने कर दी पिटाई

सड़क पर हिंसक झड़प का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति…

Last Updated: April 10, 2026 15:12:11 IST

Radhika Merchant Anant Ambani Kiss: बर्थडे गिफ्ट! अनंत अंबानी को भरी महफिल में पत्नी राधिका ने दी Kiss

Anant Ambani Kiss: अनंत अंबानी के बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर लगातार अंबानी…

Last Updated: April 10, 2026 14:52:06 IST

Eggless Cake Recipe: बिना अंडे के केक नहीं बनता सॉफ्ट? इस तरह से बनाएंगे तो हमेशा स्पंजी बनेंगे केक

Cake Recipe: अगर आप वेजीटेरियन हैं और बेकिंग के शौकीन हैं तो एगलेस केक बनाना…

Last Updated: April 10, 2026 14:51:48 IST

Kisan e-Mitra: PM Kisan की अगली किस्त से लेकर फसल बीमा तक, ‘किसान ई-मित्र’ देगा हर सवाल का सटीक जवाब

Kisan e-Mitra AI Chatbot: अभी तक किसानों को बीमा, लोन, सब्सिडी और योजनाओं से जुड़ी…

Last Updated: April 10, 2026 14:45:58 IST