<

8 लाख से भी कम कीमत में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली 4 कारें, कई लग्जरी गाड़ियों को देती हैं टक्कर

Cars under 8 lakhs with 5 star safety: भारत में कुछ कार निर्माता कंपनियां ऐसी हैं, जो 8 लाख से भी कम की कीमत में दमदार सेफ्टी देती हैं. हालांकि, टाटा इस मामले अन्य कार निर्माता कंपनियों से आगे निकल जाती है. आइए जानते हैं कुछ ऐसी कारों  के बारे में.

Cars under 8 lakhs with 5 star safety: भारत में जीएसटी कम होने के बाद से ही ऑटो मार्केट में हलचल तेज है. इसके बाद से ही कई कारों पर भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. कई लोग कार के फीचर्स और माइलेज को देखते हुए सेफ्टी को नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि, कार लेने से पहले सुरक्षा को पहली प्राथमिकता के तौर पर रखना चाहिए. कई बार लोग कुछ ऐसी कारें भी चुन लेते हैं, जिन्हें ग्लोबल एनकैप में केवल 2 स्टार रेटिंग प्राप्त होती है. जोकि सुरक्षा के लहजे से बिलकुल ठीक नहीं है. 

Cars under 8 lakhs with 5 star safety: भारत में कुछ कार निर्माता कंपनियां ऐसी हैं, जो 8 लाख से भी कम की कीमत में दमदार सेफ्टी देती हैं. हालांकि, टाटा इस मामले अन्य कार निर्माता कंपनियों से आगे निकल जाती है. आइए जानते हैं कुछ ऐसी कारों  के बारे में. 

1. टाटा अल्ट्रोज

टाटा अल्ट्रोज 8 लाख से कम कीमत में आने वाली न केवल एक सुरक्षित कार है, बल्कि फीचर्स के मामले में भी कई बड़ी गाड़ियों को टक्कर दे रही है. अल्ट्रोज अपने सेग्मेट में आने वाली ऐसी दमदार गाड़ी है, जिसे भारत एनकैप से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इससे पता चलता है कि यह टाटा की कितनी सुरक्षित गाड़ी है. इस कार के बेस वैरिएंट की कीमत 6 लाख 30 हजार से शुरू हो जाती है. 

2. निसान मैग्नाइट

अगर आप 8 लाख से कम के बजट में एक सुरक्षित कार लेना चाहते हैं तो निसान मैग्नाइट आपके लिए बेहतरीन कार साबित हो सकती है. निसान की मैग्नाइट का शुरूआती मॉडल 5 लाख 62 हजार की एक्सशोरूम कीमत से शुरू होता है. ग्लोबल एनकैप द्वारा इस कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है. 

3. टाटा टिगोर

टाटा टिगोर को ग्लोबल एनकैप द्वारा 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जोकि इस सेग्मेंट की अन्य कारों के मुकाबले काफी अच्छी है. टिगोर 5.49 लाख की कीमत से शुरू होकर 8.74 लाख की कीमत तक जाती है. 

4. रेनॉल्ट काइगर

सेफ्टी के मामले में रेनॉल्ट काइगर का भी कोई मुकाबला नहीं है. इस कार को लेने के बाद कम कीमत में आपको अच्छी सुरक्षा देखने को मिलती है. ग्लोबल NCAP में इस गाड़ी को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST