<

Haier 4 Door Refrigerator: भारत में लॉन्च हुआ 4 दरवाजे वाला रेफ्रिजरेटर, जानें कितनी है कीमत?

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स बनाने वाली कंपनी हायर (Haier) ने अपना नया रेफ्रिजरेटर लॉन्च कर दिया है. इसमें दमदार फीचर्स दिए गए हैं और इसकी डिजाइन भी प्रीमियम है. आइए जानते हैं...

Haier 4 Door Refrigerator: अगर आप अपने किचन के लिए एक बेहतरीन रेफ्रिजरेटर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो हायर ने एक बेहतरीन रेफ्रिजरेटर लॉन्च कर दिया है. रेफ्रिजेटर रेंज को मॉडर्न होम्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इस रेफ्रिजरेटर की कैपेसिटी 520 लीटर है. रेफ्रिजरेटर कलरफुल स्टील फिनिश के साथ आता है. ये ग्लासा और मैट ऑप्शन मिलेगा. कंपनी ने इस रेफ्रिजरेटर को तीन रंगों में लॉन्च किया है, जिसमें पर्ल व्हाइट, पिंक और रोसेट व्हाइट कलर है.

रेफ्रिजरेटर की खासियत

जानकारी के अनुसार, कंपनी ने इसमें स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया है. इससे रेफ्रिजरेटर का लुक और भी ज्यादा प्रीमियम बनाता है. इसमें कंवर्टिबल जोन दिया गया है. इतना ही नहीं इसमें कन्वर्टिबल जोन दिया गया है. रेफ्रिजरेटर का 85 फीसदी हिस्सा फ्रेश और फ्रोजेन स्टोरेज में बदला जा सकता है. वहीं इसके 15 फीसदी हिस्से को अलग कर दिया गया है. इसमें एक्सटर्नल कंट्रोल पैनल दिया गया है, जिसकी मदद से टेम्परेचर को फ्रिज खोले बिना ही कंट्रोल किया जा सकता है. फ्रिज में एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो डुअल फैन के साथ आती है.  

एंटी टिपिंग डोर रैक्स

ये रेफ्रिजरेटर शोर नहीं करता और 95 डिग्री एंटी टिपिंग डोर रैक्स दी गई हैं. इस रेफ्रिजरेटर में फल और सब्जियां रखने के लिए अलग से बॉक्स दिया गया है. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि फ्रिज में रखी बॉटल्स न गिरें. वहीं अगर इस Haier Lumière Colorful 4-डोर रेफ्रिजरेटर की कीमत की बात करें, तो बता दें कि इसकी कीमत 83,900 रुपए से शुरू होती है. आप इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. 

लॉन्चिंग के दौरान क्या बोले प्रेसिडेंट एनएस सतीश?

बता दें कि जब इस रेफ्रिजरेटर को लॉन्च किया गया था, उस दौरान कंपनी के प्रेसिडेंट एनएस सतीश ने बताया कि लुमियर कलरफुल 4 डोर रेफ्रिजरेटर सस्टाइल का नया स्टैंडर्ड सेट करेगा और आपके किचन को लग्जरी स्पेस में ट्रांसफॉर्म कर सकेगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को बड़ी सफलता, 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 14:36:37 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST