5 जनवरी को महिंद्रा अपनी Mahindra XUV700 का अपडेटेड और री-बैज्ड वर्जन Mahindra XUV 7XO लॉन्च करने जा रही है. XUV 7XO में कई ऐसे डिजाइन एलिमेंट्स और फीचर्स मिलने वाले हैं.
Mahindra XUV 7XO Teaser: महिंद्रा की पावरफुल इंजन और दमदार कार महिंद्रा एक्सयूवी 700 के बारे में तो लगभग सभी जानते हैं. अब कंपनी इसी का फेसलिफ्ट वर्जन 5 जनवरी को लॉन्च करने वाली है. ऐसे में लोग इंटरनेट पर इसकी कीमत, फीचर्स स्पेसिफिकेशन्स को सर्च कर रहे हैं. ताजा लीक्स में इस कार के फीचर्स और डिजाइन के बारे में चर्चा की जा रही है. वहीं इस बारे में भी चर्चा की जा रही है कि इसकी कीमत 15 लाख रुपए से शुरू हो सकती है. तो चलिए शुरू करते हैं…
कंपनी ने आधिकारिक रूप से एक्स पर पोस्ट शेयर कर बताया कि महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एसयूवी को 5 जनवरी 2026 को वर्ल्ड प्रीमियम शोकेस किया जाएगा. वही कई अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की एक्स शोरूम कीमत 15 लाख से 22 लाख के बीच हो सकती है. हालांकि कीमत को लेकर अभी किसी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एसयूवी में नया बंपर, नए डिजाइन का एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललाइट्स, एलईडी फॉगलैंप मिल सकता है. साथ ही 18 इंच के अलॉय व्हील्स, स्टाइलिश साइड क्लैडिंग, रूफ रेल्स, रियर स्पॉइलर मिल सकता है. कार के रंग की बात करें, तो इसमें डबल टोन में कई कलर ऑप्शन मिल सकते हैं.
इस कार में मिलने वाले फीचर्स की बात करें, तो इंटीरियर में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिट्म मिलने वाला है. इसमें एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, फ्रंट एंड रियर वेंटिलेटिड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ दमदार साउंड सिस्टम मिलने की उम्मीद है. गाड़ी में 7 सीटर ऑप्शन मिल सकता है. ऐसे में अगर आप बड़ी फैमिली के हिसाब से कार लेना चाहते हैं, तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 3 रो के साथ आने वाली इस एसयूवी में आराम से पूरा परिवार साथ में सफर कर सकता है.
अगर इसके सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो बता दें कि इस कार में सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी मिलेगा. साथ ही रिवर्स पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट और एडीएएस सुइट को भी जोड़ा जा सकता है. इसके साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा मिलने की भी उम्मीद है.
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों को शामिल किया जा सकता है. इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिल सकता है. इसका पेट्रोल इंजन 200ps की ताकत और 380Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है. इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इसका पेट्रोल मैन्युअल 15 से 17 kmpl का माइलेज दे सकता है. वहीं डीजल इंजन 13 से 17 kmpl का माइलेज दे सकता है. Mahindra XUV 7XO का मुकाबला हुंडई अल्काजार, टाटा सफारी और एमजी हेक्टर से हो सकता है.
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…