<

खरीदनी है Maruti Grand Vitara बेस वेरिएंट, दो लाख रुपए देकर हर महीने देनी होगी इतनी EMI, देखें कैलकुलेशन

अगर आप मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा सिग्मा को खरीदना चाहते हैं और आपका बजट कम है, तो आप केवल 2 लाख रुपए देकर इसे अपना बना सकते हैं और इसके लिए आपको 7 साल ईएमआई भरनी होगी.

Maruti Grand Vitara on EMI: वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी कई सेगमेंट में अपने वाहनों को मार्केट में लाती है. इनमें ही एक मिड साइज एसयूवी Maruti Grand Vitara भी है. इस कार को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. अगर आप भी इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं और आपका बजट कम है, तो बता दें कि आप इसे केवल 2 लाख रुपए की डाउन पेमेंट देकर अपने घर ला सकते हैं. हालांकि इसके बाद आपको हर महीने कुछ हजार रुपए ईएमआई चुकानी होगी.

मारुति ग्रैंड विटारा की कीमत

मारुति की तरफ से ग्रैंड विटारा के बेस वेरिएंट के तौर पर Sigma को ऑफर किया जाता है. निर्माता की तरफ से इस मिड साइज एसयूवी के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.76 लाख रुपये रखी गई है. अगर आप दिल्ली में इसे खरीदते हैं, तो 11.76 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही रजिस्‍ट्रेशन और इंश्योरेंस फीस भी देनी होगी. इस गाड़ी को खरीदने के लिए लगभग 1.07 लाख रुपए का रजिस्ट्रेशन टैक्स देना होगा. इसके लिए लगभग 53 हजार रुपए इंश्योरेंस के देने होंगे. साथ ही 10,700 रुपए का टीसीएस चार्ज देना होगा. इसके बाद दिल्ली में गाड़ी की ऑन रोड कोमत 12.47 लाख रुपए हो जाती है.

डाउन पेमेंट के बाद कितनी देनी होगी EMI

अगर आप Maruti Grand Vitara के बेस वेरिएंट Sigma को खरीदते हैं, तो बैंक इसे एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस करती है. ऐसे में अगर आप दो लाख रुपए की डाउन पेमेंट करते हैं, तो लगभग 10.47 लाख रुपए की राशि को बैंक से फाइनेंस कराना होगा. इसके लिए आपको हर महीने 16,850 रुपए की ईएमआई देनी होगी, जो सात साल तक देनी होगी.

कितनी महंगी पड़ेगी मारुति ग्रैंड विटारा सिग्मा

अगर बैंक इस कार को 9 फीसदी ब्याज दर से 7 साल के लिए फाइनेंस करती है, तो आपको हर महीने 16850 रुपए देने होंगे. इस तरह आपलगभग 3.68 लाख रुपए ब्याज के तौर पर देंगे. इसके बादआपकी कार की कुल कीमत लगभग 16.15 लाख रुपए पहुंच जाएगी. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST