देखा जाए तो यह जापानी ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक हैं, जो लग्जरली और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के मामले में किसी से कम नहीं हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच के अंतर के बारे में.
पिछले कुछ सालों में भारत में कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर SUV की मांग तेजी से बढ़ी है. मिड साइज एसयूवी को आमतौर पर काफी पसंद किया जाता है. कॉम्पैक्ट SUV का नाम लेते ही दिमाग में नेक्सन, ब्रीजा, विटारा आदि जैसी कारों का नाम पहले आता है. लेकिन, इस लेख के माध्यम से आज हम आपको अलग औओर लग्जरी कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में बताएंगे. जी हां, हम बात कर रहे हैं Mazda CX-5 vs Mazda CX-50 की. यह दोनों ही कारें ज्यादातर अमेरिका में देखने के लिए मिलती हैं.
देखा जाए तो यह जापानी ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक हैं, जो लग्जरली और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के मामले में किसी से कम नहीं हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच के अंतर के बारे में.
फीचर्स के मामले में भी दोनों कारें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. बात करें अगर Mazda CX-5 की तो इस कार में आपको वायरलेस चार्जिंग, बोस के 12 स्पीकर सिस्टम ऑडियो सिस्टम और 360° कैमरा देखने के लिए मिलता है. इतना ही नहीं इस कार में आपको 10.25 इंच या12.9 इंच का सेंटर डिस्प्ले भी मिलता है. Mazda CX-50 में आपको Standard i-Activ AWD® (ऑल-व्हील ड्राइव) मिलता है. इसके साथ-साथ 10.25-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, पैनोरमिक मूनरूफ और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल भी मिलती है.
परफॉर्मेंस के मामले में भी दोनों कारें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. बात करें अगर Mazda CX-5 की तो इस कार में 2.5L Turbo Skyactiv-G engine आता है, जो 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ देखने के लिए मिलता है. इस कार में आपको Mi-Drive का भी ऑप्शन मिलता है. वहीं, Mazda CX-50 में आपको 2.5-लीटर Naturally Aspirated या टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 187 hp की पावर देने के साथ-साथ 320 lb-ft टॉर्क भी जनरेट करता है.
कंफर्ट के मामले में भी दोनों कारें काफी अच्छी मानी जाती हैं. Mazda CX-5 में आपको अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं, जो आपको न केवल हाइवे पर बल्कि ऑफरोडिंग के दौरान के कंफर्ट का एहसास कराते हैं. Mazda CX-50 में भी आपको अच्छा लग्जरी फील और कंफर्ट देखने को मिलता है.
Pukhraj Ke Fayde: ज्योतिष मान्यताओं में गुरुवार का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह दिन…
IAS Anurag Yadav: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कल बुधवार को एक रिव्यू मीटिंग…
Mumbai Crime: आरे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी मुनव्वर नासिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी…
Laddu Gopal Astro Tips: हिन्दु धर्म में लोग अक्सर गिफ्ट के रूप में देवी- देवताओं…
KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 9 अप्रैल को…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ट्रैवल‑रील्स में दावा किया जा रहा है कि…