मॉरिस गैरेज कंपनी ने हाल ही में अपनी नई कार एमजी मैजेस्टर को हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस किया था. इसे जल्दी ही लॉन्च करने की प्लानिंग चल रही है. बाजार में ये कार Toyota Fortuner जैसी कार को टक्कर देगी.
MG Majestor
MG Majestor: एमजी मोटर इंडियन एसयूवी मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप फुल साइज एसयूवी को लॉन्च करने जा रही है. MG Majestor को आगामी 12 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाने वाला है. ये कार उन ग्राहकों को टारगेट करेगी, जो दमदार, प्रीमियम और मजबूत एसयूवी की तलाश में है. लॉन्च से पहले ही एमजी मैजेस्टर को लेकर ऑटो इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है. इसका लुक और डिजाइन लोगों को अपनी तरफ आकर्षक करेगा. इसका इंटीरियर, फीचर्स, इंजन और परफॉर्मेंस समेत कीमत तक चर्चा में है. आइए जानते हैं इसके बारे में…
एमजी मैजेस्टर की डिजाइन इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Maxus D90 एसयूवी से काफी हद तक मिलती-जुलती है. इस एसयूवी के फ्रंट में एक बड़ा सा ग्रिल दिया गया है. इसमें ग्लास ब्लैक एलिमेंट्स देखने को मिलेगा. वहीं वर्टिकल LED हेडलैंप और पतले आइब्रो स्टाइल DRL इसे एग्रेसिव लुक देते हैं. ब्लैक बंपर और सिल्वर इंसर्ट इसके स्ट्रॉंग कैरेक्टर को और बेहतरीन बनाते हैं. इसके साइड में मोटी बॉडी क्लैडिंग, ड्यूल टोन के 19 इंच अलॉय वहील दिए गए हैं. इसमें ब्लैक डोर हैंडल और ब्लैक रूफ रेल्स दिए गए हैं. इसके रियर में ब्लैक बंपर, कनेक्टेड LED टेललाइट, सिल्वर स्किड प्लेट और ट्विन एग्जॉस्ट स्टाइल एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं.
इस कार के इंटीरियर की सारी जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं लेकिन कुछ स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके केबिन को काफी हद तक Maxus D90 जैसा बनाया गया है. इसमें 12.3 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन दी जा सकती है. साथ ही इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की उम्मीद है.
MG Majestor में ग्लोस्टर से एडवांस फीचर्स दिए जाने की संभावना है. ग्लोस्टर में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 12 स्पीकर साउंड सिस्टम, थ्री जान क्लाइमेट कंट्रोल, मसाज फंक्शन वाली पावर सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, इससे ये साफ है कि आने वाली मैजेस्टर में ये फीचर्स तो मिलेंगे ही या इन्हें अपडेट किया जा सकेगा. कहा जा रहा है कि आने वाली मैजेस्टर में इनसे भी ज्यादा प्रीमियम टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है.
एमजी मैजेस्टर में 2 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है, जो लगभग 216बीएचपी की पावर और 479 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकते है. इसे 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4WD के साथ जोड़ा जा सकता है. हालांकि इसकी कीमत के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि कहा जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 40 लाख रुपए में पेश किया जा सकता है. इस कार का मुकाबला टोयोटा की फॉर्चुनर, स्कोडा कोडियाक और जीप मेरेडियन जैसी लोकप्रिय मॉडल से होगी.
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…