<

Royal Enfield Classic 350 vs honda hness cb350: कौन है अपने सेगमेंट की ज्यादा दमदार बाइक, जानें फीचर्स में अंतर

किसी भी बाइक को खरीदने से पहले आपको उसकी परफॉर्मेंस, इंजन और माइलेज आदि की जानकारी ले लेनी चाहिए. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों की कीमत, फीचर्स और माइलेज आदि में क्या अंतर है.

Royal Enfield Classic 350 vs honda hness cb350: भारत में 350 सीसी बाइकों का क्रेज हमेशा से ही रहा है. हालांकि, एडवेंचर और स्पोर्ट्स बाइकों को भी काफी पसंद किया जाता है. स्पोर्ट्स बाइक का शौक रखने वाले बहुत से लोग honda hness cb350 को पसंद करते हैं. इस बाइक का सीधा मुकाबला Royal Enfield Classic 350 से किया जाता है. अगर आप 350 से लेकर 400 सीसी इंजन के साथ कोई बाइक लेना चाहते हैं तो दोनों ही बाइकें आपके लिए किफायती और बेस्ट रहने वाली हैं.

किसी भी बाइक को खरीदने से पहले आपको उसकी परफॉर्मेंस, इंजन और माइलेज आदि की जानकारी ले लेनी चाहिए. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों की कीमत, फीचर्स और माइलेज आदि में क्या अंतर है. 

फीचर्स में कौन किससे आगे?

royal enfield classic 350 में आपको USB-C चार्जिंग पोर्ट मिलने के साथ-साथ गियर पोजिशन इंडिकेटर का भी ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा बाइक में आपको डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और साथ ही साथ गियर पोजिशन इंडिकेटर का भी ऑप्शन दिया जाता है. इसके साथ-साथ इस बाइक में ड्यूल-चैनल ABS भी होता है.  honda hness cb350 में आपको  ड्यूल चैनल ABS के साथ-साथ फुल एलईडी लाइटिंग सेटअप और स्लिपर क्लच भी मिल सकता है. इस बाइक में आपको Honda Selectable Torque Control (HSTC) और Honda Smartphone Voice Control (HSVCS) भी दिया जाता है.

परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे?

royal enfield classic 350 की तो यह बाइक 350 cc के इंजन के साथ आती है, जो आपको 20.2bhp की पावर देने के साथ ही साथ 27Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है.  Honda CB350 H’ness में आपको 348.36cc का एयर लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन देखने के लिए मिल जाता है. यह बाइक 21 PS की पावर देने के अलावा 30 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इसमें आपको 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स भी देखने के लिए मिल जाता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST