<

TVS Orbiter V1 vs Yamaha EC 06 कौन सा इलेक्ट्रिक आपके लिए बेहतर, जेब पर पड़ेगा भारी या बेहतर लुक के साथ जीतेगा दिल?

अगर आप कोई बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको टीवीएस ऑर्बिटर और यामाहा ईसी 06 के बारे में बताने जा रहे हैं. दोनों की कीमत में काफी ज्यादा अंतर है.

TVS Orbiter V1 vs Yamaha EC 06: टीवीएस ने हाल ही में नया टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. इसमें 1.8kWh बैटरी पैक दिया गया है. वहीं यामाहा ने भी अपनी Yamaha EC-06 को लॉन्च कर दिया है. इसमें 4kWh की क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है. इससे साफ है कि दोनों स्कूटर एक दूसरे से बहुत अलग हैं. दोनों के फीचर्स से लेकर बैटरी, रेंज औरर चार्जिंग टाइम सब काफी अलग है. हालांकि Yamaha EC-06 को अभी केवल महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में ही बेचने के लिए उपलब्ध कराया गया है. हालांकि कंपनी का कहना है कि जल्द इसे दूसरे शहरों के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा. अगर आप इन दोनों में से किसी भी स्कूटर को खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम दोनों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं. 

यामाहा ईसी 06

यामाहा ईसी 06 की बात करें, तो जापानी दोपहिया निर्माता यामाहा ने भारत में अपने इस नए स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपए निर्धारित की है. इसे बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी रिवर के साथ मिलकर तैयार किया गया. ईसी 06 की  डिजाइन काफी शार्प, स्लीक और मॉडर्न है. इसका हेडलैंप और टेललैंप भी काफी ट्रेडिशनल हैं. इसमें 4 kWh की क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है. इस बैटरी पैक को 6.7kW  की पावर देने वाले इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है.

इस स्कूटर की टॉप स्पीड  79 किलोमीटर प्रति घंटा है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंगल चार्ज में 169 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. इसकी बैटरी को 0 से 80 फीसदी चार्ज करने में लगभग 8 घंटे का समय लग सकता है. इसमें तीन राइडिंग मोड, कलर LCD डिस्प्ले और रिवर्स असिस्ट जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. EC-06 में ज्यादा स्लिम बॉडी पैनल है. इसमें 24.5 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है. इसका वेट 132 किलोग्राम है. कंपनी इस स्कूटर पर 3 साल और 30 हजार किलोमीटर तक की वारंटी देती है.

टीवीएस ऑर्बिटर वी1

टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.8 kWh बैटरी पैक दिया गया है. इसकी आईडीसी रेंज 86 किलोमीटर है और इसे 80 फीसदी चार्ज करने में 2 घंटे 20 मिनट का समय लगता है. इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी,  एंटी थेफ्ट, क्रैश और जियो फेसिंग अलर्ट, क्रूज कंट्रोल जैसे तमाम फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज भी दिया गया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 99,000 रुपये है. इस स्कूटर को 5 साल या 70 हजार किलोमीटर तक वारंटी मिलती है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST