<

दमदार कैमरा क्वालिटी और फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo X200T, जानें किस कीमत पर मिलेगा यह स्मार्टफोन

Vivo New Smartphone: यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में कई महंगे लग्जरी स्मार्टफोन्स को भी टक्कर देता है. यह एक प्रीमियम क्वालिटी का स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी द्वारा कई सेफ्टी फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है.

Vivo X200T Launched in India: वीवो ने अपने X200T स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस मोबाइल को लॉन्च करने के साथ ही वीवो ने अपने पोर्टफोलियो में एक स्मार्टफोन की संख्या और बढ़ा ली है. लोग इस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस स्मार्टफोन को वीवो द्वारा फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च किया गया है. यह फोन वीवो की X200 सीरीज का स्मार्टफोन है. यह स्मार्टफोन कई आधुनिक फीचर्स से लैस है साथ ही इसके कैमरे की क्वालिटी भी पहले के मुकाबले काफी दमदार है. यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में कई महंगे लग्जरी स्मार्टफोन्स को भी टक्कर देता है. यह एक प्रीमियम क्वालिटी का स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी द्वारा कई सेफ्टी फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है. 

Vivo New Smartphone: यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में कई महंगे लग्जरी स्मार्टफोन्स को भी टक्कर देता है. यह एक प्रीमियम क्वालिटी का स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी द्वारा कई सेफ्टी फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है.

Vivo X200T में क्या हैं खूबियां?

वीवो X200T स्मार्टफोन कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में आपको मीडिया टेक डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर के साथ-साथ 6.67 इंच की डिस्प्ले देखने को मिलता है. इस स्मार्टफोन में आपको 6200 एमएएच की बैटरी और USF4.1 स्टोरेज मिल जाती है. जानकारों की मानें तो इस स्मार्टफोन की पर्फॉमेंस का कोई मुकाबला नहीं है. कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन में 5 साल की OS अपडेट और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट का भी दावा किया जा रहा है. 

कितनी कीमत पर लॉन्च हुआ Vivo X200T

वीवो X200T कई वैरिएंट में आता है और हर वैरिएंट की कीमत अलग-अलग है. जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन 12 और 256 जीबी रैम में आपको 59,999 रुपये में मिल जाएगा. वहीं, अगर आप इसका 12 और 512 जीबी रैम वाला मॉडल लेते हैं तो इसके लिए आपको 69,999 की कीमत अदा करनी पड़ेगी. फिलहाल यह स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध नहीं है. 3 फरवरी से यह आपको सभी रीटेल स्टोर्स और फ्लिपकार्ट पर मिलने लगेगा. 

कैमरे के मामले में कैसा है Vivo X200T

कैमरे के मामले में तो इस स्मार्टफोन का कोई मुकाबला नहीं है. यह स्मार्टफोन 4 कैमरे के साथ आता है सभी कैमरे 50-50 मेगापिक्सल की जूमिंग कैपेटसिटी के साथ आते हैं. वहीं, फ्रंट कैमरे में आपको 32 मेगापिक्सल मिलता है. माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 100x जूम पावर के साथ लॉन्च हुआ है. प्रोफेश्नल फोटोग्राफी के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. 

पॉर्फॉमेंस में कैसा है Vivo X200T

पॉर्फॉमेंस में भी यह स्मार्टफोन काफी अच्छा है और एक लंबे बैटरी बैकअप के साथ आता है. इस फोन में आपको 40 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है. यह स्मार्टफोन ओप्पो और रीयलमी को कड़ी टक्कर देता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Jhansi rat case: बेजुबान चूहे के साथ ऐसी क्रूरता! रस्सी से बांधकर जलाया, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Jhansi rat case: उत्तर प्रदेश के झांसी में जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर ज्वलनशील…

Last Updated: November 1, 2026 18:58:53 IST

शनि के मार्गी होते ही चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत! करियर से लेकर आर्थिक स्थिति तक आएगा सुधार

Shani  ki sidhi chaal: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होने…

Last Updated: November 1, 2026 18:28:58 IST

न्यूजीलैंड ने आखिरी टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया, 3-2 से जीती सीरीज, सीफर्ट-फिलिप्स ने दिलाई जीत

IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज…

Last Updated: November 1, 2026 16:47:03 IST

AAP MLA resigns: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 40 उम्मीदवारों की लिस्ट के अगले ही दिन दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी

AAP MLA resigns: पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पटियाला जिले…

Last Updated: November 1, 2026 16:27:43 IST

पत्नी का महंगी गाड़ी का शौक पूरा करने के लिए चोर बना पति, शोरूम से चुरा ली 23 लाख की लग्जरी कार, GPS ने बिगाड़ा खेल

Bhopal car theft: भोपाल के जेके रोड स्थित फॉक्सवैगन शोरूम से करीब 23 लाख रुपये…

Last Updated: November 1, 2026 15:55:54 IST

IND VS NZ: ना विराट-रोहित, ना सूर्या! ईशान किशन ने रचा इतिहास; टी20 के महारिकॉर्ड को किया अपने नाम

Ishan Kishan: पांचवें T20I में, इशान किशन ने 32 गेंदों पर 61 रनों की पारी…

Last Updated: November 1, 2026 15:41:49 IST