होम / 07 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशिवालें आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं, जानें क्या है आपके राशि में

07 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशिवालें आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं, जानें क्या है आपके राशि में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 7, 2023, 5:54 am IST

India News(इंडिया न्यूज़), 07 July 2023, Rashifal: आज शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए उतार चढ़व वाला रह सकता है। आज आपको अपना विशेष ख्याल रखना होगा। मेष राशि वालो को आज परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। वही वृषभ राशि के लिए आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जानिए वृषभ से लेकर मीन तक के राशि के बारे में।

मेष राशिफल (Aries)

मेष राशि वालों का आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक परिवर्तन करना होगा। दिन की शुरुआत में काम की गति धीमी रहेगी, कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

वृषभ राशिफल (Taurus)

वृषभ राशि वालों के आज सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। कार्य व्यवसाय से रुक-रुक कर आर्थिक लाभ होने से धन संबंधित समस्या कुछ हद तक दूर होंगी। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी।  पैसों को लेकर पार्टनर के बीच अनबन हो सकती है। भले ही आपका व्यवहार मधुर हो, लोग आपका उपयोग केवल काम करवाने के लिए करेंगे। किसी कार्य विशेष के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पुराना रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आज आप जिस भी काम को करने का मन बनाएंगे, उसमें कोई उलझन आ सकती है। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo)

सिंह राशि वालों के आज दैनिक कार्य सफल रहेंगे। सुबह जल्दी काम में जुटने से जल्द ही धन लाभ के योग बनेंगे।  परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या  राशिफल (Virgo)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। किसी अपने से मिलना होगा। आप लोगों को खुश नहीं रख पाएंगे। गृहस्थ का वातावरण लगभग सामान्य रहेगा। आर्थिक कारणों से कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे।

तुला राशिफल (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन का पहला भाग आलस्य से भरा रहेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। पत्नी व परिवार के साथ कहीं बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर पत्नी से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। उधारी के तौर-तरीके बढ़ने से असुविधा हो सकती है। व्यापार वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओं का सहयोग ज्यादा ना मिल पाने की वजह से कुछ घरेलू कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे।

धनु राशिफल ( Sagittarius)

धनु राशि वालों को आज हर काम में सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आज कोई परिवर्तन ना करें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें वाणी पर संयम रखें।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं।कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के रूखे व्यवहार के कारण आपको स्वयं पर अधिक निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे, हो सके तो आज उनसे बचें।

कुंभ राशिफल (Aquarius )

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ की विवाद में आज आप फंस सकते हैं।अचानक धन लाभ होने के कारण आप स्थिति को संभाल नहीं पाएंगे, पैसा आते ही वह भी हाथ से निकल जाएगा। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन राशिफल (Pisces)

मीन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में एक से अधिक साधनों से आय होगी। दिन में आप जिससे भी संपर्क में रहेंगे, उसे कुछ न कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है।

ये भी पढ़े-  Kanwar Yatra 2023: हर की पौड़ी में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल,देखें वीडियो

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.