होम / यूपी में 304 उपद्रवी गिरफ्तार, रांची हिंसा का ताना-बाना भी उत्तर प्रदेश में बुना गया

यूपी में 304 उपद्रवी गिरफ्तार, रांची हिंसा का ताना-बाना भी उत्तर प्रदेश में बुना गया

Vir Singh • LAST UPDATED : June 12, 2022, 12:02 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ/रांची, (10th June Violence Update): उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड की राजधानी रांची सहित कई राज्यों में हुई हिंसा को लेकर दिन प्रतिदिन जहां नए खुलासे हो रहे हैं, वहीं सरकारें भी सख्त हो गई हैं। यूपी में दस जूून को जुमे की नमाज के दौरान हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में संलिप्त 304 उपद्रवियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं यह भी सामने आया है कि रांची में हुए उग्र उपद्रव का ताना-बाना भी यूपी में ही बुना गया।

जानिए कितने जिलों से कितनी गिरफ्तारियां हुई

उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने 304 उपद्रवियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद से 34,सहारनपुर से 71, अंबेडकरनगर से 34, प्रयागराज से 91, हाथरस से 51 और फिरोजाबाद से 15 आरोपियों को अब तक अरेस्ट किया जा चुका है।

सहारनपुर से लगभग 100 से ज्यादा युवक रांची भेजे गए

मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि रांच में गत शुक्रवार को हुई हिंसा को भड़काने के लिए यूपी से फंडिंग की गई। सहारनपुर से लगभग 100 से ज्यादा युवाओं को वहां भेजा गया था। सूत्रों का कहना है कि अगर वहां पुलिस अलर्ट नहीं होती तो उपद्रव और भी खतरनाक हो सकता था। सूत्रों के अनुसार सभी युवक सहारनपुर से एक हफ्ता पहले ही रांची पहुंच गए थे और उसके बाद से उन्होंने उपद्रव का ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया था।

सुनियोजित ढंग से पत्थर इकट्ठे किए, पेट्रोल भी रखा था

सहारनपुर से 12 लोगों की टीम रांची में मेन रोड में पर स्थित होटल में रुकी थी। यहां तीन टीमें बनाकर एक खूंटी भी गई थी, जिसने इलाही नगर, गुदड़ी और हिंदपीढ़ी में बैठक कर हिंसक प्रदर्शन करने , जुलूस निकालने व पुलिस पर पत्थरबाजी करने के लिए युवाओं को उकसाया। इसके बाद सभी ने सुनियोजित ढंग से पत्थर इकट्ठे किए। आग लगाने के लिए उपद्रवियों ने पेट्रोल भी साथ में रखा था।

दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन के आरोप में दो गिरफ्तार, कई की तलाश

पैगंबर मोहम्मद साहिब के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किए थे। दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर भी प्रदर्शन किया गया था और अब तक दिल्ली पुलिस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि अभी कई लोगों की तलाश है। जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने हाथों में बैनर व पोस्टर लिए ए नारेबाजी की थी।

ये भी पढ़े :  सुनियोजित दंगों का मास्टरमाइंड कौन?, दंगा करने के लिए मिली एक समय व एक ही दिन कमांड

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

हमारे साथ जुड़ें :  TwitterFacebook | YouTube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

करोड़ की संपत्ति के मालकिन हैं शाहरुख की लाडली Suhana Khan, पढ़ाई पर कर चुके हैं इतना खर्च -Indianews
IPL 2024: SRH से पिछला हिसाब बराबर करने उतरेगी RCB, यहां देखें संभावित Playing Eleven
Lok Sabha Election: मेरे अंतिम संस्कार में जरूर शामिल हों! कांग्रेस अध्यक्ष खर्गे ने कुलबर्गी की जनता से की अपील-Indianews
Israel-Hamas War: राफा पर हमले को लेकर इजरायल ने दिया घातक संकेत, जानें क्या कहा-Indianews
Lok Sabha Election: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया अमेरिका को खुश करने का आरोप, जानें क्या कहा
IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुकाबला आज, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
Uttar Pradesh: बाराबंकी में मामा बना दरिंदा, 8 साल की भांजी के साथ किया दुष्कर्म-Indianews
ADVERTISEMENT