होम / Guwahati: इंडिगो फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग, फ्लाइट में सवार थे केंद्रीय मंत्री और BJP विधायक

Guwahati: इंडिगो फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग, फ्लाइट में सवार थे केंद्रीय मंत्री और BJP विधायक

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : June 4, 2023, 6:27 pm IST

Guwahati: असम में गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। बता दे रविवार सुबह यात्रा के दौरान खराबी के आने के बाद पायलट ने एयरपोर्ट अधिकारियों से संपर्क किया और इसके बाद वापस गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।सी विमान में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और भाजपा के दो विधायक प्रशांत फूकन और तेराश गोवाला सहित 150 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे थे।

150 से अधिक लोग थे सवार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट संख्या 6E2652 ने सुबह करीब 8.40 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरी और करीब 20 मिनट के भीतर वापस एयरपोर्ट लौट आई। बताया गया कि इंडिगो के विमान ने गुवाहाटी के एयरपोर्ट से डिब्रूगढ़ के लिए टेकऑफ ही किया था कि पायलट ने विमान के इंजन में खराबी की जानकारी दी, जिसके बाद विमान को गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय विमान की ओर मोड़ दिया गया।

15 से 20 मिनट तक हवा में रहा विमान

यात्री विमान के लैंड होने के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि वह भाजपा विधायक प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला के साथ इंडिगो की फ्लाइट में थे। विमान 15 से 20 मिनट तक हवा में रहा और फिर उसे गुवाहाटी के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। हम सभी सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें –

लेटेस्ट खबरें