India News (इंडिया न्यूज़), Delhi girl student commits suicide: देश में आए दिन नई-नई घटनाएं सामने आती रहती है कहीं आत्महत्या तो कहीं मर्डर घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा यह घटना दिल्ली से सामने आई है। जिसमें एक 14 साल की छात्रा ने विश्वविद्यालय के स्टाफ क्वार्टर से कूदकर अपनी जान दे दी जिसके बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट मिली जिसमें उसने लिखा था की इसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था।
पुलिस ने दिया जानकारी
न्यूज एजेंसी ANI से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया गया कि, 3 जुलाई को द्वारका सेक्टर 16 में एक 14 साल की लड़की ने एक विश्वविद्यालय के स्टाफ क्वार्टर से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जांच होने के बाद पता चला कि मृतक लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें मृतक ने बताया कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था और उसे आत्महत्या के विचार आते थे। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
क्या था मामला?
बता दें कि सोमवार को जब लड़के गार्ड स्टाफ क्वार्टर के नजदीक से जा रहे थें तभी उसे छात्रा का शव दिखाई दिया। फिर उन लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद सभी वहां पहुंचे। छात्रा के माता-पिता भी जब फ्लैट से बाहर निकलने की कोशिश की तब पता चला कि दरवाजा बाहर से किसी ने बंद कर दिया है। छानबीन करने के बाद पता लगा कि छात्रा के पिता संस्थान में ही कार्य करते हैं। जिनकी बे़टी तीन बहनों में सबसे छोटी थी।
मामले का अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए इंडिया न्यूज़ के साथ..