MCD चुनाव के लिए AAP का घोषणा पत्र जारी,केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से 10 गारंटी का किया वादा

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव को लेकर दिल्लीवासियों को 10 बड़ी गारंटी दी हैं। घोषणापत्र में आप ने दिल्ली में सड़कों, स्कूल, अस्पतालों में और बेहतर सुविधाएं देने जैसे वादे किए गए हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कूड़े का पहाड़ और भष्ट्राचार को खत्म करने की गारंटी दी है।

AAP की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट्स 10 वादों की लिस्ट जारी

-दिल्ली को और साफ-सुंदर बनाएंगे। कूड़े के तीनों पहाड़ खत्म करेंगे और अब कोई नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे।

-दिल्लीवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे। बिल्डिंग का नक्शे पास कराने का प्रोसीजर ऑनलाइन करेंगे। प्रति लेंटर पैसे देने का काम बन्द होगा।

-दिल्ली में पार्किंग एक बड़ी समस्या है। हम इस समस्या का स्थायी समाधान खोजंगे।

-दिल्ली में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ गई है। दिल्लीवासियों को इस समस्या से निजात दिलाएंगे।

-नगर निगम की सभी सड़कें दुरुस्त करेंगे।

-दिल्ली के स्कूल-अस्पतालों को और भी शानदार बनाएंगे।

-MCD के सभी पार्क साफ और सुंदर बनेंगे।

-दिल्ली के सभी कच्चे कर्मचारी को पक्का करेंगे। उन्हें वेतन भी समय से मिलेगी।

-व्यापारियों की समस्या का निदान किया जाएगा। इंस्पेक्टर राज खत्म होगा।

-दिल्ली में रेहड़ी पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाएंगे। उन्हें लाइसेंस देंगे, जिससे उनके कोई वसूली नहीं होगी।

4 दिसंबर को है दिल्ली नगर निगम का मतदान

आपको बता दें, दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होना है, 7 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी और रिजल्ट आएगा। पहले ये चुनाव अप्रैल में होने थे, लेकिन तीनों निगमों के एकीकरण के फैसले के चलते चुनाव में देर हुई। एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर तय की गई है।

चुनाव में होगा 50 हजार से ज्यादा EVM का इस्तेमाल

आपको बता दें, दिल्ली के सभी 250 वार्ड में EVM से वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 50 हजार से ज्यादा EVM रखी गई हैं। वोटर की सुविधा के लिए चुनाव में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती होगी। चुनाव में 250 ARO, 2 हजार सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। 68 जनरल ऑब्जर्वर तैनात होंगे। आपको बता दें, दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने दिल्ली नगर निगम चुनाव का ऐलान किया है । 7 से 14 नवंबर तक नामांकन की तारीख है। 4 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। आपको बता दें, दिल्ली नगर निगम में 250 सीटें हैं, इनमें अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें रिजर्व हैं। महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें रिजर्व होंगी।ज्ञात हो, दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के बाद केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया था।

Ashish kumar Rai

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश में भीषण ठंड का अटैक, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

India News (इंडिया न्यूज),Himachal Pradesh Weather: हिमाचल के निचले पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड…

25 minutes ago

नाथ संप्रदाय को लेकर क्या बोले CM मोहन यादव, ताजमहल नहीं सनातन धर्म के पवित्र ग्रंथ…

India News (इंडिया न्यूज),MP News: MP के CM डॉ. मोहन यादव रविवार (22 दिसंबर) को…

53 minutes ago

UP News: लड़की ने प्यार में मिले धोखे का लिया खौफनाक बदला, काट दिया प्रेमी का प्राइवेट पार्ट

India News (इंडिया न्यूज),Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक सनसनीखेज घटना सामने निकलकर आई…

1 hour ago

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में आग लगने से 5 लोग घायल

India News (इंडिया न्यूज),Delhi News: दिल्ली में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट की खबर…

2 hours ago

किशनगंज में दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत,ताश खेलने के दौरान हुआ हादसा

India News (इंडिया न्यूज),Wall Collapse In Kishanganj: किशनगंज में दीवार गिरने से 3 लोगों की…

2 hours ago

Delhi: होटल रूम का दरवाजा खोलते ही मच गई खलबली, दोस्त ने गुरुग्राम में की आत्महत्या

India News (इंडिया न्यूज),Delhi Crime: पश्चिम विहार इलाके के 1 होटल से लड़की का शव…

2 hours ago